नौबतपुर : दुकानदार से रंगदारी मांगने पहुंचा बदमाश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नौबतपुर : रविवार की शाम नौबतपुर बाजार में कपड़ा दुकान से रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाश को दुकानदारों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पकड़ा गया बदमाश कौशलेंद्र कुमार नौबतपुर के टड़वां का निवासी बताया जाता है. वह शराब की तस्करी का धंधा करता है. पुलिस काफी दिनों से […]

विज्ञापन
नौबतपुर : रविवार की शाम नौबतपुर बाजार में कपड़ा दुकान से रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाश को दुकानदारों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पकड़ा गया बदमाश कौशलेंद्र कुमार नौबतपुर के टड़वां का निवासी बताया जाता है. वह शराब की तस्करी का धंधा करता है. पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी.
पुलिस उससे थाने पर सख्ती से पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में कपड़ा दुकानदार संगीता वस्त्रालय के मालिक मुन्ना कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था कि शाम में कौशलेंद्र पहुंचा और तीन लाख की रंगदारी की मांग की. साथ ही कहा कि लो मोबाइल मुचकुंद से बात कर लो. तुमको तीन लाख देना है.
इसके बाद वह और उसके भाइयों तथा आसपास के दुकानदारों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पिटाई के बाद बगल के दुकान पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सौंप दिया. बताते चलें कि जिस दुकान में कौशलेंद्र रंगदारी मांगने पहुंचा था उसी दुकानदार के सहोदर भाई दवा व्यवसायी प्रदीप उर्फ दीपू की 20 जून की रात नौबतपुर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके बाद काफी हंगामा मचा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन