ePaper

बख्तियारपुर : लापता युवक की हत्या, चकदौलत गांव स्थित तालाब से शव बरामद

Updated at : 04 Nov 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
बख्तियारपुर : लापता युवक की हत्या, चकदौलत गांव स्थित तालाब से शव बरामद

बख्तियारपुर : विगत तीन दिनों से घर से लापता युवक मनोज यादव (32) का शव शनिवार को पुलिस ने चकदौलत गांव स्थित तालाब से बरामद किया. मृतक बख्तियारपुर थाने के टेकाबीघा गांव निवासी अशोक राय का पुत्र बताया जाता है. जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने शनिवार को चकदौलत गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में […]

विज्ञापन
बख्तियारपुर : विगत तीन दिनों से घर से लापता युवक मनोज यादव (32) का शव शनिवार को पुलिस ने चकदौलत गांव स्थित तालाब से बरामद किया. मृतक बख्तियारपुर थाने के टेकाबीघा गांव निवासी अशोक राय का पुत्र बताया जाता है. जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने शनिवार को चकदौलत गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में युवक का शव को देखा.
निकट जाकर देखने पर उसकी पहचान मनोज यादव के रूप में हुई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एएसपी लिपि सिंह वहां पहुंचीं और शव को कब्जे में किया. एएसपी ने बताया कि मृतक बुधवार की रात्रि से ही घर से लापता था. इसको लेकर इसके भाई अनुज कुमार ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए कुछ लोगों को नामजद किया था.
इनमें से पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया था. हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जाता है. एएसपी ने बताया कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया. मृतक के शरीर पर गोली के कई निशान पाये जाने की सूचना है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है.
ज्ञात हो कि मृतक के लापता होने के बाद उसके भाई अनुज कुमार ने थाने में अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए सालिमपुर थाना के बिहटा गांव के भूषण नट, उसकी पत्नी सुनीता उर्फ किरण, शंभु नट, डिक्की नट, भनवा नट, अलीपुर-बिहटा के मुखिया राजकिशोर राय व दनियावां के सलीम नट को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन