जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद चरम पर : सत्यपाल मलिक

Updated at : 02 Nov 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद चरम पर : सत्यपाल मलिक

पटना : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जिन राज्यों में भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजावाद चरम पर है, वहां की सरकारों ने केंद्र से मिलनेवाली सहायता का पूरी तरह इस्तेमाल कभी नहीं किया. पटना विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित एक व्याख्यान में बिहार के पूर्व राज्यपाल मलिक ने अलगाववादी तत्वों की ओर इशारा करते […]

विज्ञापन

पटना : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जिन राज्यों में भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजावाद चरम पर है, वहां की सरकारों ने केंद्र से मिलनेवाली सहायता का पूरी तरह इस्तेमाल कभी नहीं किया.

पटना विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित एक व्याख्यान में बिहार के पूर्व राज्यपाल मलिक ने अलगाववादी तत्वों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. हम कश्मीर के मामले में पाकिस्तान का कोई दखल बरदाश्त नहीं करेंगे और किसी से कोई बात नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि केंद्र उदारता के साथ जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए धन उपलब्ध करा रहा है, जो राज्य में शांति लाने के लिए आवश्यक है, लेकिन राज्य में शासन में शीर्ष पर बैठे लोग कभी भी खरे नहीं उतरे. जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजावाद अपने चरम पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन