पटना : इस सत्र भी नहीं शुरू हो पाया हॉस्टल
Updated at : 01 Nov 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अरविंद महिला कॉलेज में इस सत्र से भी पाया हॉस्टल शुरू नहीं हो पायेगा. 2014 में बना अरविंद महिला कॉलेज का हॉस्टल बस छात्राओं के इंतजार में हैं. कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया कब की पूरी हो चुकी है. इससे पहले साल 2017 में छात्राओं ने बहुत कम आवेदन किया था. जिस वजह […]
विज्ञापन
पटना : अरविंद महिला कॉलेज में इस सत्र से भी पाया हॉस्टल शुरू नहीं हो पायेगा. 2014 में बना अरविंद महिला कॉलेज का हॉस्टल बस छात्राओं के इंतजार में हैं. कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया कब की पूरी हो चुकी है.
इससे पहले साल 2017 में छात्राओं ने बहुत कम आवेदन किया था. जिस वजह से उस वक्त भी हॉस्टल शुरू नहीं हो पाया था. इस साल भी हॉस्टल के लिए आवेदन बहुत कम आये. कॉलेज में सिर्फ छह छात्राओं ने आवेदन किया था. बता दें कि अरविंद महिला कॉलेज के हॉस्टल में कुल 50 सीटें हैं जिसके लिए फीस चार हजार रखी गयी थी.
सिर्फ एडमिशन के समय छात्राओं से पांच हजार रुपये देना था. जिसमें एक हजार सिक्यूरिटी मनी के तौर पर लेना था. कॉलेज में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल की फीस काफी ज्यादा है. हमें जब इससे कम पैसे में हॉस्टल की सुविधा मिल रही हैं, तो क्यों इतने पैसे हम दें.
हॉस्टल की फीस कम होती तो ज्यादा अच्छा होता. कॉलेज की प्राचार्या प्रो उषा झा ने बताया कि इस साल भी हॉस्टल शुरू नहीं हो पाया है. छात्राओं का आवेदन बहुत कम आया. साथ ही यहां की लोकेलिटी ठीक नहीं है. उम्मीद है अगले साल नये सत्र में हॉस्टल शुरू हो जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




