बिहार में खाकी पर दाग, महिला ट्रेनी कांस्टेबल ने इंस्पेक्टर पर लगाया बंद कमरे में छेड़खानी का आरोप, सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : बिहार पुलिस पर एक फिर दाग लगा है. इस बार अपनी ही महिला ट्रेनी कांस्टेबल से छेड़खानी का दाग बिहार पुलिस पर लगा है. एक तरफ जहां महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा जिस पुलिस पर है, अब वही खुद छेड़खानी करने लगी है. घटना राजधानी पटना स्थित बीएमपी-5 की है. आरोप है कि […]

विज्ञापन

पटना : बिहार पुलिस पर एक फिर दाग लगा है. इस बार अपनी ही महिला ट्रेनी कांस्टेबल से छेड़खानी का दाग बिहार पुलिस पर लगा है. एक तरफ जहां महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा जिस पुलिस पर है, अब वही खुद छेड़खानी करने लगी है. घटना राजधानी पटना स्थित बीएमपी-5 की है. आरोप है कि एक सूबेदार ने महिला ट्रेनी के साथ बंद कमरे में छेड़खानी की है. घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय तक पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया. बाद में डीजीपी के आदेश पर आरोपित इंस्पेक्टर शंभू शरण राठौड़ को सस्पेंड कर दिया गया है.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पटना के बीएमपी-5 में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ सूबेदार रैंक के ऑफिसर द्वारा बंद कमरे में छेड़खानी की सूचना से पुलिस हेडक्वॉर्टर में बुधवार की सुबह हड़कंप मच गया.बीएमपी-5 में तैनात एक सूबेदार ने ट्रेनिंग ले रही महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़खानी कर दी. इंस्पेक्टर ने बजाप्ता कमरा बंद कर महिला ट्रेनी के साथ फरमाइश कर दी. इतना सुनते ही महिला ट्रेनी आग बबूला होकर शोर मचाने लगी. महिला पुलिसकर्मी का शोर सुनकर बड़ी संख्या में दूसरे पुलिसकर्मी भी वहां जमा हो गये. पहले तो मामले को सलटाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला छेड़खानी का सुनकर दूसरी महिला पुलिसकर्मियों ने सुबेदार विक्रम शरण राठौड़ के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए हंगामा करने लगी.

छेड़खानी के विरोध में महिला पुलिसकर्मी सड़क पर उतर कर सड़क को जाम कर दिया. इससे यातायात बाधित हो गया है. ट्रेनी महिला कांस्टेबलों की मांग है कि आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर अविलंब कार्रवाई की जाये. ट्रेनी महिला कांस्टेबलों का हंगामा जारी है. वहीं, कमांडेंट महिला पुलिसकर्मियों को समझाने के प्रयास में लगे हुए है. हंगामे की सूचना पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंच गयी है. मामला तूल पकड़ते ही बीएमपी-5 के कमांडेंट ने इस मामले में कार्रवाई के लिए डीजी को पत्र भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन