पटना : अधिवक्ता की पत्नी के गले से छीनी चेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : अगमकुआं थाने के ट्रांसपोर्ट नगर के माैर्य विहार कॉलोनी के वैष्णवी हॉस्पीटल के समीप अपराधियों ने अधिवक्ता वृजनंदन शर्मा की पत्नी माधुरी शर्मा के गले से सोने की चेन झपट्टा मार छीन ली और फरार हो गये. चेन ढाई भरका थी और उसकी कीमत करीब 80 हजार के आसपास थी. बताया जाता है […]
विज्ञापन
पटना : अगमकुआं थाने के ट्रांसपोर्ट नगर के माैर्य विहार कॉलोनी के वैष्णवी हॉस्पीटल के समीप अपराधियों ने अधिवक्ता वृजनंदन शर्मा की पत्नी माधुरी शर्मा के गले से सोने की चेन झपट्टा मार छीन ली और फरार हो गये. चेन ढाई भरका थी और उसकी कीमत करीब 80 हजार के आसपास थी.
बताया जाता है कि माधुरी शर्मा शाम में सब्जी खरीद कर पैदल ही ट्रांसपोर्ट नगर के पुलिस चौकी के समीप स्थित अपने घर को लौट रही थी. इसी बीच बाइक पर दो युवक आये और सीट पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन लिया और बाईपास की ओर भाग गये.
इस घटना की जानकारी अगमकुआं थाना पुलिस को दी गयी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है. इधर, मौर्य विहार कॉलोनी में एक और महिला का सोने की चेन खींचने का अपराधियों ने प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हाे पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन