मोकामा : टॉफी समझ कर दो स्कूली बच्चों ने खायी सल्फास की टिकिया, गयी दोनों की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2018 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : मोकामा नगर पर्षद के मोलदियार टोला में दो स्कूली बच्चों ने सल्फास की टिकिया खा ली. इससे दोनों बच्चों की जान चली गयी. यह घटना बुधवार को मुहल्ले के ही एक निजी विद्यालय में घटी. मृतकों में प्रेमशंकर , पिता राजेश कुमार (मरांची निवासी) और सलौनी कुमारी, पिता अभय चंद्र पाठक (मोलदियार टोला) […]
विज्ञापन
मोकामा : मोकामा नगर पर्षद के मोलदियार टोला में दो स्कूली बच्चों ने सल्फास की टिकिया खा ली. इससे दोनों बच्चों की जान चली गयी. यह घटना बुधवार को मुहल्ले के ही एक निजी विद्यालय में घटी. मृतकों में प्रेमशंकर , पिता राजेश कुमार (मरांची निवासी) और सलौनी कुमारी, पिता अभय चंद्र पाठक (मोलदियार टोला) शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि सलौनी के घर में हाजमोला की डिबिया में सल्फास की गोली (टिकिया) रखी थी. वह डिबिया में रखी गोली को टॉफी समझकर बैग में स्कूल ले गयी. वहीं, टिकिया खाने के बाद सहपाठी प्रेमशंकर को भी टॉफी बता कर एक टिकिया दे दी. थोड़ी ही देर में दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. दोनों बच्चे जमीन पर गिरकर तड़पने लगे. डिबिया में जहर की टिकिया देख कर शिक्षकों के होश उड़ गये.
आनन-फानन में दोनों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया. बेगूसराय ले जाने के क्रम में छात्र की मौत हो गयी, जबकि छात्रा को बेगूसराय के बड़े अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की भी मौत हो गयी. इधर, कई लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों ने जानबूझ कर जहर खा लिया.
इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहा है. लोगों का कहना है कि बारी–बारी से दोनों बच्चों ने सल्फास की टिकिया खायी. वहीं, इसकी भनक तक शिक्षकों को नहींलग सकी.
मुहल्ले में मचा कोहराम
इस घटना के बाद मोलदियार टोला में कोहराम मच गया.प्रेमशंकर अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. इस घटना के बाद उसके मामा सोनू व अन्य परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल था. इधर गांव के बच्चे की मौत की सूचना से मरांची गांव में भी मातम पसर गया. लोगों ने जानकारी दी कि सलौनी का घर प्रेमशंकर के ननिहाल के पड़ोस में था.
दोनों बच्चे घर के पास के ही विद्यालय में छठी वर्ग में पढ़ते थे. दोनों बच्चे एक साथ पढ़ने के लिए स्कूल गये. परिजन अपने बच्चों के आने का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच उन्हें बच्चों के जहर खाने की मनहूस खबर मिली. परिजनों के साथ मुहल्ले के लोग भी दौड़ते भागते अस्पताल पहुंचे. बच्चों की हालत नाजुक देखकर परिजनों के बीच चीख -पुकार मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




