बिहटा : अवैध मिट्टी खनन करते तीन गिरफ्तार ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 8:58 AM

विज्ञापन

बिहटा : बिहटा के बेला गांव निवासी किसान सिद्धनाथ प्रसाद के खेत से जबरदस्ती मिट्टी का अवैध खनन करते तीन लोगों को नेउरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चार लोग भागने में सफल रहे. पुलिस ने मिट्टी की अवैध खनन में प्रयुक्त तीन ट्रैक्टरों और एक जेसीबी को घटनास्थल से जब्त किया है. गिरफ्तार लोगों […]

विज्ञापन
बिहटा : बिहटा के बेला गांव निवासी किसान सिद्धनाथ प्रसाद के खेत से जबरदस्ती मिट्टी का अवैध खनन करते तीन लोगों को नेउरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
चार लोग भागने में सफल रहे. पुलिस ने मिट्टी की अवैध खनन में प्रयुक्त तीन ट्रैक्टरों और एक जेसीबी को घटनास्थल से जब्त किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान मिल्कीपुर निवासी धीरज उर्फ बंटी कुमार,बेला निवासी सुजीत कुमार और अहियापुर निवासी रामाशीष मांझी के रूप में की जा रही है. इस संबंध में पीड़ित किसान ने गांव के दबंग बृजबिहारी राय सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है . पुलिस कांड के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन