पटना : कर्ज नहीं चुकाया, तो जमीन देने का बनाया दबाव, की खुदकुशी
Updated at : 18 Oct 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

दीघा थाने में तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज पटना : दीघा थाने के गेट नंबर 93 में रहने वाले मजदूर दीनानाथ चौधरी (50) ने खुदकुशी कर ली. उन्होंने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और झूल गये. इस घटना को उन्होंने बुधवार को दिन में ही अंजाम दिया. […]
विज्ञापन
दीघा थाने में तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज
पटना : दीघा थाने के गेट नंबर 93 में रहने वाले मजदूर दीनानाथ चौधरी (50) ने खुदकुशी कर ली. उन्होंने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और झूल गये. इस घटना को उन्होंने बुधवार को दिन में ही अंजाम दिया. इस घटना के बाद दीनानाथ चौधरी के छोटे भाई पप्पू चौधरी ने दीघा के ही तीन लोग मंटू राय, मुक्छी राय व रामनाथ राय पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है. इस मामले में दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
पप्पू चौधरी के अनुसार ये तीनों उनके पांच धूर जमीन को उनके नाम करने के लिए दबाव बना रहे थे और इसके कारण भाई दीनानाथ चौधरी परेशान थे. दीघा थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है.
पैसा लौटाने को गये थे थाना और लौटे तो कर ली आत्महत्या : सूत्रों के अनुसार दीनानाथ चौधरी अपने भाई के साथ गेट नंबर 93 स्थित आवास पर रहते थे.
उन्होंने कर्ज के तौर पर ढाई लाख रुपये लिये थे. मंटू राय, मुक्छी राय व रामनाथ ने पैसे को देने के समय एग्रीमेंट बनवा लिया था और अब पैसे मांग रहे थे. दीनानाथ पैसे नहीं होने के कारण कुछ समय मांग रहे थे. भाई पप्पू के मुताबिक वे लोग उनकी जमीन की अपने नाम पर रजिस्ट्री करवाना चाह रहे थे. इस पर उन्होंने पैसे को देने के लिए मोहलत मांगी थी. लेकिन, वे लोग हमेशा परेशान करते थे.
इस बात की शिकायत दीघा थाने में भी की गयी थी और वहां उन लोगों को बुलाया गया था. 12 अक्टूबर को वे लोग थाना पर गये थे और स्टांप पेपर पर पैसे देने की बात पर समझौता हुआ था. इसके बाद बुधवार को स्टांप पेपर लेकर वह अपने भाई दीनानाथ केसाथ थाने पर गया था. लेकिन, वहां पुलिस ने जानकारी दी कि समझौता का पत्र वार्ड काउंसेलर से बनवा लें याफिर कोर्ट में बनवा लें. इसके बादवे लोग वापस आ गये. समझौता नहीं होने पर दीनानाथ परेशान हो गये थे. इसके बाद सभी घर पर आये और नाश्ता करने के बाद चाय पी. भाई फिर अपने कमरे में आराम करने चले गये और इसी दौरान उन्होंने खुदकुशी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




