पटना : सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आवेदन आज से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सिमुलतला आवासीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की छठी कक्षा (सत्र 2019-20) में नामांकन के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का आवेदन फार्म सोमवार ( 15 अक्तूबर) से भरा जायेगा. बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन फाॅर्म डाउनलोड करेंगे. वहीं वेबसाइट के माध्यम से शुल्क जमा […]
विज्ञापन
पटना : सिमुलतला आवासीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की छठी कक्षा (सत्र 2019-20) में नामांकन के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का आवेदन फार्म सोमवार ( 15 अक्तूबर) से भरा जायेगा. बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन फाॅर्म डाउनलोड करेंगे.
वहीं वेबसाइट के माध्यम से शुल्क जमा करने के लिए बैंक चालान की कॉपी डाउनलोड कर उसे भरेंगे. अभ्यर्थी 15 से 31 अक्तूबर के बीच बैंक चालान के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर सकेंगे.
अभ्यर्थी अपने द्वारा भरे गये आवेदन को अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से अग्रसारित करा कर संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में चालान की कॉपी के साथ जमा करेंगे. प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा तीन दिसंबर को होगी. जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन संभवत: 30 दिसंबर को किया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन