पटना : पदाधिकारियों को दिया गया नवसृजित अंचलों का प्रभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2018 8:59 AM
विज्ञापन
पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना नगर निगम में नवसृजित दो अंचलों का अतिरिक्त प्रभार पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारियों को ही सौंप दिया है. अधिसूचना के मुताबिक नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक अभियंता शैलेश कुमार अगले आदेश तक पाटलिपुत्र अंचल, जबकि पटना सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा अजीमाबाद अंचल का […]
विज्ञापन
पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना नगर निगम में नवसृजित दो अंचलों का अतिरिक्त प्रभार पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारियों को ही सौंप दिया है. अधिसूचना के मुताबिक नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक अभियंता शैलेश कुमार अगले आदेश तक पाटलिपुत्र अंचल, जबकि पटना सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा अजीमाबाद अंचल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
वहीं, दूसरी ओर रोहतास नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी को डालमिया नगर डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सहायक अभियंता नंदकिशोर शर्मा को विभागीय मुख्यालय में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है. वे डूडा वन पटना के सहायक अभियंता की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










