पटना : चार लाख में सिर्फ एक लाख घरों से ही उठ रहा कचरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नगर निगम में वार्डों की संख्या 75 है, जिनमें मकानों की संख्या चार लाख से अधिक है. इन मकानों से कचरा कलेक्शन को लेकर निगम प्रशासन ने दो अक्तूबर से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की दोबारा शुरुआत की. यह व्यवस्था वर्तमान में 85 ऑटो टीपरों के सहारे सभी वार्डों में लागू की गयी है, […]
विज्ञापन
पटना : नगर निगम में वार्डों की संख्या 75 है, जिनमें मकानों की संख्या चार लाख से अधिक है. इन मकानों से कचरा कलेक्शन को लेकर निगम प्रशासन ने दो अक्तूबर से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की दोबारा शुरुआत की. यह व्यवस्था वर्तमान में 85 ऑटो टीपरों के सहारे सभी वार्डों में लागू की गयी है, जो पर्याप्त नहीं है. आलम यह है कि चार लाख घरों में से एक लाख से भी कम घरों से कचरा कलेक्ट किया जा रहा है. हालांकि, निगम प्रशासन का दावा है कि अक्तूबर माह के अंत तक 290 और ऑटो टीपरों की आपूर्ति हो जायेगी. इसके बाद प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच ऑटो टीपर, एक जेसीबी, एक बॉब कैट और ट्राइ साइकिल मुहैया करा दी जायेगी. नवंबर माह से शत-प्रतिशत घरों से कचरा कलेक्ट करने की व्यवस्था होगी.
वार्डों से भी कूड़ा प्वाइंट हटाने की है योजना
वार्डों के शत-प्रतिशत घरों से कचरा कलेक्शन होने लगेगा, तो धीरे-धीरे वार्डों व मोहल्लों से भी कूड़ा प्वाइंटों से डस्टबीन हटाये जायेंगे. निगम प्रशासन ने बताया कि अगले एक सप्ताह के भीतर मुख्य सड़कों से डस्टबीन हटाये जायेंगे. इसके अलावा शत-प्रतिशत घरों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होने लगेगा, तो मोहल्ले से भी डस्टबीन हटाने की व्यवस्था की जायेगी.
एक-एक ऑटो टीपर और चार-पांच ट्राइ साइकिलों के सहारे वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत की गयी है. लेकिन, अब भी कई वार्ड हैं, जहां चार दिन बाद भी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत नहीं की गयी है. नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में एक टीपर और ट्राइ साइकिल दी गयी है, जो पार्षद के घर के समीप खड़ी रहती है. लेकिन कचरा कलेक्शन की शुरुआत नहीं की गयी है.
जबकि, नूतन राजधानी अंचल प्रशासन अपने रिपोर्ट में रोजाना चार से पांच सौ घरों से कचरा कलेक्शन करने का दावा कर रहा है. इसके साथ ही दर्जनों वार्डों में डोर टू डोर की शुरुआत आधे-अधूरे तौर पर की गयी है. नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने बताया कि दो अक्तूबर से शुरुआत की गयी है, जो अंतिम नहीं है. अगले माह से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में और सुधार होगा और वे शहर को गंदगी से मुक्त बनायेंगे.
माइक्रो स्तर पर की गयी है व्यवस्था
एक वार्ड को पांच सेक्टरों में बांटा गया है और सेक्टर के अनुसार ऑटो टीपर का रूट प्लान तैयार किया गया है. वार्ड सेक्टर के लिए तय ऑटो टीपर सिर्फ उसी सेक्टर के घरों से कचरा कलेक्ट करेगा और सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंट पर कचरा गिरायेगा. इसके अलावा कूड़ा प्वाइंटों से कचरा उठाव करने के लिए सफाई मजदूरों होंगे, जो रोजाना की तरह कूड़ा प्वाइंटों से कचरे उठाव सुनिश्चित करायेंगे.
मुख्य सड़कों से हटाये जायेंगे कूड़ा प्वाइंट
निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों में बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड, बेली रोड, फ्रेजर रोड, अशोक राजपथ, नाला रोड, पुरानी बाईपास रोड, कंकड़बाग मुख्य रोड, डॉक्टर्स कॉलोनी मुख्य रोड सहित दर्जनों सड़कें हैं, जिन पर जगह-जगह कूड़ा प्वाइंट बनाये गये हैं. इन सड़कों पर बने कूड़ा प्वाइंटों से अगले एक सप्ताह में डस्टबीन हटा दिया जायेगा. इन कूड़ा प्वाइंटों को हटाने के बाद जरूरत पड़ने पर निगम प्रशासन वैकल्पिक कूड़ा प्वाइंट की व्यवस्था करेगा, ताकि मुख्य सड़कों पर कचरा नहीं दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




