जी प्लस दो और तीन फ्लोर के वेंडिंग जोन बनाकर करेंगे आवंटित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2018 3:18 AM

विज्ञापन

पटना : राजधानी यानी निगम क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों की संख्या 15 हजार से अधिक है. इन फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करना है, ताकि रोजी-रोटी का खतरा नहीं बने. लेकिन, निगम प्रशासन को वेंडिंग जोन बनाने को लेकर अब तक चार स्थल मिले हैं. इन चयनित स्थलों पर वेंडिंग जोन को लेकर […]

विज्ञापन
पटना : राजधानी यानी निगम क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों की संख्या 15 हजार से अधिक है. इन फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करना है, ताकि रोजी-रोटी का खतरा नहीं बने. लेकिन, निगम प्रशासन को वेंडिंग जोन बनाने को लेकर अब तक चार स्थल मिले हैं. इन चयनित स्थलों पर वेंडिंग जोन को लेकर डिजाइन तैयार कर लिया गया है और दो माह में जोन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जायेगी.
वहीं, नगर आवास विकास विभाग से वेंडिंग जोन बनाने को लेकर राशि भी आवंटित कर दी गयी है. हालांकि, इन वेंडिंग जोन में करीब चार हजार वेंडरों को ही शिफ्ट किया जा सकेगा. बाकी वेंडरों यानी फुटपाथी दुकानदारों के लिए जमीन की तलाश की जा रही है.
चयनित स्थल पर बनाये जायेंगे वेंडिंग जोन
नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के बोरिंग कैनाल रोड. इस रोड के बीचो-बीच पार्किंग बनायी गयी थी. लेकिन, इस पार्किंग में फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा था. अब फुटपाथी दुकानदारों को हटा दिया गया है. वहीं, बांकीपुर अंचल क्षेत्र के कदमकुआं सब्जीमंडी, जहां सड़क पर सब्जी, फल और ठेला-खोमचा दुकानदारों का कब्जा था.
इससे रोजाना जाम की समस्या बन रही थी. इस सब्जीमंडी को भी अतिक्रमणमुक्त कराया गया है. साथ ही जेडी वीमेंस कॉलेज के समीप शेखपुरा मोड़ से भी अतिक्रमणकारियों को ध्वस्त किया गया और बगल में वेंडिंग जोन बनाने को लेकर जगह का चयन किया जायेगा.
बुद्ध मार्ग में बनाया गया अस्थायी जोन
अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी संख्या में न्यू मार्केट, स्टेशन रोड, जीपीओ, वीणा सिनेमा के आसपास से बड़ी संख्या में फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया. इन दुकानदारों के पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से दोबारा सड़क पर आ गये. हालांकि, निगम प्रशासन ने बुद्ध मार्ग स्थित निगम मुख्यालय के समीप भवन निर्माण विभाग की खाली जमीन अस्थायी वेंडिंग जोन बनाने को लेकर जगह का चयन किया है. साथ ही साफ-सफाई और मिट्टी भरने का काम पूरा किया गया. अस्थायी वेंडिंग जोन बन कर तैयार है. लेकिन, वेंडरों को अब तक शिफ्ट नहीं किया जा सका है.
मिलेगी जगह
नगर आवास विकास विभाग के माध्यम से निजी एजेंसी ने निगम क्षेत्र के फुटपाथी दुकानदारों का सर्वे उनके नाम व पते दर्ज किये गये. साथ ही टाउन वेंडिंग कमेटी के माध्यम से भी सर्वे करा कर वेंडरों की सूची आधार कार्ड नंबर के साथ तैयार हुई. इस सूची के आधार पर निगम प्रशासन वेंडरों को आईकार्ड मुहैया कराने के साथ वेंडिंग जोन में जगह देगा.
बढ़ने लगी है अवैध वेंडरों की संख्या
निगम क्षेत्र के फुटपाथी दुकानदारों को शिफ्ट करने के लिए वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी हैं, तो सड़कों पर अवैध वेंडरों की संख्या बढ़ने लगी है. वहीं, अस्थायी वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की मारामारी भी बढ़ गयी है. हालांकि, वेंडिंग जोन में उन्हीं वेंडरों को शिफ्ट किया जायेगा, जिसके पास निगम के आई कार्ड होंगे.
उप नगर आयुक्त विशाल आनंद ने बताया कि टाउन वेंडिंग कमेटी के सहयोग से वेंडरों को चिह्नित किया गया है और सूची तैयार की गयी है. इस सूची के आधार पर आई कार्ड बनाया जा रहा है. जिन वेंडरों के पास निगम का आई कार्ड नहीं होगा, उन्हें अवैध मानते हुए वेंडिंग जोन में जगह नहीं दी जायेगी और सड़कों से भी हटा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन