पटना : वोकेशनल कोर्स में अब भी सीटें खाली
Updated at : 03 Oct 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

पीपीयू : जारी नहीं हुई सेकेंड कट ऑफ लिस्ट, छात्र परेशान सेकेंड काउंसेलिंग 27 से 28 सितंबर तक हुई थी आयोजित पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों अब भी वोकेशनल कोर्स में करीब दो हजार सीटें खाली हैं. अब तक सेकेंड कट ऑफ का प्रकाशन भी नहीं हो पाया है. स्टूडेंट्स सेकेंड कट ऑफ […]
विज्ञापन
पीपीयू : जारी नहीं हुई सेकेंड कट ऑफ लिस्ट, छात्र परेशान
सेकेंड काउंसेलिंग 27 से 28 सितंबर तक हुई थी आयोजित
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों अब भी वोकेशनल कोर्स में करीब दो हजार सीटें खाली हैं. अब तक सेकेंड कट ऑफ का प्रकाशन भी नहीं हो पाया है. स्टूडेंट्स सेकेंड कट ऑफ लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अपने पसंद के विषय में दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू करें.
बता दें कि पटना शहर के विभिन्न कॉलेजों में कई विषय में सीटें भर गयी हैं, लेकिन पटना के आसपास के कॉलेजों में सीटें नहीं भर पायी हैं. नालंदा जिले के कॉलेजों में भी वोकेशनल कोर्स में काफी सीटें खाली हैं.
फर्स्ट काउंसेलिंग 17 से 24 अगस्त तक आयोजित हुई थी जिसके बाद स्टूडेंट्स ने आवंटित किये गये कॉलेज में दाखिला लिया. इसके बाद भी कई कॉलेजों में कई विषयों में सीटें खाली थीं. विवि की तरफ से दूसरी बार 27 से 28 सितंबर तक काउंसेलिंग हुई. इसमें करीब एक सौ छात्र आये थे जो पहली काउंसेलिंग में शामिल नहीं हो पाये थे. इसके बाद भी कई सीटें अब भी खाली हैं और सेकेंड कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं होने से स्टूडेंट्स एडमिशन के इंतजार में हैं.
4900 में से 3013 के लिए जारी हुई थी लिस्ट
सभी वोकेशनल कोर्सों को मिला कर कुल 4900 सीटें हैं. टेस्ट के आधार पर 3013 स्टूडेंट्स के एडमिशन के लिए फर्स्ट कट ऑफ जारी किया गया था, लेकिन केवल काउंसेलिंग के लिए ही सेकेंड लिस्ट जारी होने में करीब 40 दिन लग गये.
इसके बाद बाकी बची सीटों पर दाखिले के लिए सेकेंड लिस्ट को लेकर अभी तक कोई तैयारी विवि की तरफ से नहीं दिख रही है जिसके कारण छात्रों में दाखिले को लेकर संशय की स्थिति है. इस संबंध में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि फर्स्ट काउंसेलिंग में किसी कारण से शामिल नहीं होने वाले स्टूडेंट्स को मौका दिया गया था. अब जल्दी ही इनके एडमिशन के बाद सेकेंड कट ऑफ लिस्ट जारी होगी और बाकी बचे सीटों पर दाखिला होगा.
इन कोर्सेज में सीटें खाली
पटना और नालंदा जिले के कॉलेजों में बीबीए, बीसीए, बीबीएम, बायोटेक, बीएससी (आईटी), बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस, टीटीएम (ट्रेवल एंड टूर मैनेजमेंट), एएसपीएम (एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन (मैनेजमेंट), इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी में सीटें खाली हैं.
बख्तियारपुर : पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई से नाराज लोगों ने लगाया जाम
बख्तियारपुर : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक विवादित भूखण्ड के मामले में एतरफा पुलसिया करवाई से आक्रोशित लोगों ने एन एच -31को जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी . मंगलवार के रात्रि के नौ बजे के करीब पुलिस विवादित जमीन के पास से एक पक्ष के चार लोगों को उठा लिया. आक्रोशित हो राघोपुर गांव के लोग सड़क पर उतर आये.तथा जाम कर दिया. सूचना के अनुसार ग्रामीण हिरासत में लिए गए लोगो की रिहाई के सड़क से हटने की बात पर अड़े हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




