पटना : पान की खेती के लिए सरकार देगी अनुदान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार पान की खेती के लिए भी अनुदान देगी. इस्लामपुर में पान अनुसंधान केंद्र खुल रहा है. उन्होंने कहा कि भागलपुर से जरदालू आम और कतरनी धान के साथ- साथ मगही पान का भी जीआई हो गया है. सरकार पान की खेती […]
विज्ञापन
पटना : सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार पान की खेती के लिए भी अनुदान देगी. इस्लामपुर में पान अनुसंधान केंद्र खुल रहा है.
उन्होंने कहा कि भागलपुर से जरदालू आम और कतरनी धान के साथ- साथ मगही पान का भी जीआई हो गया है. सरकार पान की खेती को बढ़ावा दे रही है.श्री मोदी रविवार को चौरसिया समाज की ओर से सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के अभिनंदन के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद थे.
50 साल की तपस्या का मिला फल : श्री मोदी ने गंगा बाबू को अजात शत्रु बताते हुए कहा कि राज्यपाल बनने के पीछे उनकी 50 साल की तपस्या है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बिहार के तीन शख्सीयत देश के तीन राज्यों के राज्यपाल हैं.
पहली बार देश के 5 राज्यों की राज्यपाल महिला हैं रविदास समाज से आने वाले सत्यनारायण आर्य और बेबी कुमारी मौर्य को राज्यपाल बना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के सबसे दबे–कुचले वर्ग को सम्मान दिया है. श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग को मान–सम्मान देने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया है.
केंद्र सरकार कपूर्री फर्मूले की तर्ज पर केन्द्र सरकार की नौकरियों के लिए पिछड़े वर्गों की सूची को दो या तीन भाग में श्रेणीबद्ध कर रही है. इससे पिछड़े वर्ग के सर्वाधिक पिछड़ों को लाभ मिलेगा. केंद्र व राज्य की सरकार समाज के सभी वर्गों के वंचित तबकों के विकास के लिए प्रयासरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










