पटना : सभी कर्मियों व अधिकारियों को मिलेगा स्मार्ट फोन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : दो अक्तूबर से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत होना है. इसके पहले वार्ड के सेक्टर स्तर पर तैयारी व संसाधन जुटाना सुनिश्चित करना है. इसको लेकर छुट्टी के दिन रविवार को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में अंचलों के सिटी मैनेजर व मुख्य […]
विज्ञापन
पटना : दो अक्तूबर से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत होना है. इसके पहले वार्ड के सेक्टर स्तर पर तैयारी व संसाधन जुटाना सुनिश्चित करना है. इसको लेकर छुट्टी के दिन रविवार को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में अंचलों के सिटी मैनेजर व मुख्य सफाई निरीक्षक उपस्थित थे.
समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने चारों अंचलों के वार्डों की पांच-पांच सेक्टरों में बांटने की रिपोर्ट, सेक्टरों में प्रतिनियुक्त सेक्टर निरीक्षक, ऑटो टीपर, ट्राइ साइकिल व हाथ गाड़ी की रूट प्लान आदि रिपोर्ट देखे. इस रिपोर्ट के देखने के बाद नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई कार्य की निगरानी में लगे सभी कर्मियों व अधिकारियों को स्मार्ट फोन मुहैया कराया जायेगा. स्मार्ट फोन की खरीदारी निगम करेगा और डोर टू डोर शुरू होने से पहले निगरानी टीम को फोन उपलब्ध करा दी जायेगी.
नगर आयुक्त ने सिटी मैनेजरों व मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया कि कूड़ा प्वाइंटों पर कचरा फेंकने का समय निर्धारित है. निर्धारित समय सीमा के बाद दुकानदार, ऑफिस या फिर रेस्टोरेंट कचरा फेंकता है, तो पहले जागरूक करेंगे. इसके बावजूद कचरा गिरना बंद नहीं होता है, तो कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










