पटना : वशिष्ठ ने कहा, जदयू का संगठन बूथ स्तर तक होगा मजबूत, तो आरसीपी ने कहा, सीट शेयरिंग का जल्द होगा एलान
Updated at : 17 Sep 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पटना में संपन्न हो गयी. बैठक में हुए निर्णय के बारे में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और राष्ट्रीय संगठन महासचिव व पार्टी के राज्यसभा में नेता आरसीपी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत किया जायेगा. सभी बूथ […]
विज्ञापन
पटना : जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पटना में संपन्न हो गयी. बैठक में हुए निर्णय के बारे में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और राष्ट्रीय संगठन महासचिव व पार्टी के राज्यसभा में नेता आरसीपी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत किया जायेगा.
सभी बूथ लेवल एजेंट को सांगठनिक कार्य का प्रशिक्षण दिया जायेगा. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राजग में भाजपा से सीट शेयरिंग पर बात अंतिम चरण में है, इसकी घोषणा एक सप्ताह के बाद हो जायेगी. इसके बाद तय होगा कि कौन-कौन सीट पर कौन सा दल लड़ेगा. पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में नवीन आर्य व अरविंद निषाद भी मौजूद थे.
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक करीब चार घंटे तक चली. बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी अपने को बूथ लेवल तक मजबूत करेगी. राज्य में 80 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किये जायेंगे. उनको प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि बेहतर ढंग से संगठन का काम चले. जिला स्तर पर भी राजनीतिक सम्मेलन किया जायेगा.
इसमें सभी प्रकोष्ठ के लोग शामिल होंगे. पार्टी के राजनीतिक सम्मेलन की तिथि की घोषणा दो- तीन दिनों में हो जायेगी. पार्टी और सरकार के काम को और प्रभावकारी तरह से आगे बढ़ाया जायेगा. सम्मेलन में यह भी कहा गया कि बिहार में जिस तेजी से विकास हुआ है वैसे में लोगों की आकांक्षा बढ़ी है. पार्टी और सरकार दोनों ने इस चुनौती को स्वीकार किया है और इसे पूरा किया जायेगा.
सम्मेलन प्रदेश स्तर पर भी आयोजित होगा. पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम और सात निश्चय की उपलब्धियों पर पूरी राज्य कार्यकारिणी में खुशी जताते हुए इसे गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया.
उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है. पार्टी ने उनका स्वागत किया है. पार्टी और प्रकोष्ठ के बीच बेहतर समन्वय होगा. युवा जदयू का भी पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत होगा. जेपी, लोहिया और गांधीजी की जयंती को पार्टी भव्य तरीके से मनायेगी.
सीट शेयरिंग का जल्द होगा एलान : आरसीपी
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपीसिंह ने बताया कि राजग में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत लगभग हो चुकी है. एक सप्ताह में इसकी घोषणा हो जायेगी.
पहले सीट की संख्या तय होगी. इसके बाद स्थान. इस पर वार्ता लंबे समय से चल रही थी, अब यह अंतिम चरण में है. जदयू को सम्मानजनक सीट मिलेगी. कैबिनेट विस्तार पर सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. कैबिनेट में जगह खाली है. पार्टी संगठन की मजबूती और विस्तार पर काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




