पटना : लैंग्वेज लैब में पढ़ने के लिए छात्राओं को देनी होगी फीस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : अरविंद महिला कॉलेज में इस सत्र से लैंग्वेज लैब में पढ़ने के लिए छात्राओं को पैसे देने होंगे. तीन साल के कोर्स के लिए छात्राओं को पच्चीस सौ रुपये देने होंगे. फिलहाल फीस पूरी तरह से तय नहीं की गयी है. इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. लैंग्वेज लैब में 20 सीटें […]
विज्ञापन
पटना : अरविंद महिला कॉलेज में इस सत्र से लैंग्वेज लैब में पढ़ने के लिए छात्राओं को पैसे देने होंगे. तीन साल के कोर्स के लिए छात्राओं को पच्चीस सौ रुपये देने होंगे. फिलहाल फीस पूरी तरह से तय नहीं की गयी है.
इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. लैंग्वेज लैब में 20 सीटें है. वहीं इस सत्र का नामांकन इसी महीने से शुरू होना है. बता दें कि लैंग्वेज लैब 2016 से कॉलेज में मौजूद है. इसमें मौजूद सॉफ्टवेयर की मदद से छात्राओं को अंग्रेजी के बारे बताया जाता है. इसमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल भी शामिल हैं. इस लैब की एक कमेटी है जिसमें आईटी ट्रेनर, को-ऑर्डिनेटर और इंस्ट्रक्टर शामिल हैं.
कॉलेज की प्राचार्या प्रो उषा झा ने बताया कि अभी फिलहाल लैब में सॉफ्टवेयर अपडेट करवाना है और इंटरनेट की सुविधा भी ठीक होनी है. इसके बाद ही नामांकन के लिए नोटिस जारी किया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस सेशन से कंप्यूटर मेंटेनेंस के लिए फीस ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










