फुलवारीशरीफ : एम्स में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क मिलेगा बेड
Updated at : 15 Sep 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : एम्स में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए खुशखबरी यह है कि एम्स प्रशासन ने निर्णय लिया है कि वार्ड में जो भी भर्ती मरीज हैं, उनके अटेंडेंट को आराम करने लिए निःशुल्क बेड मिलेगा. पहले चरण में 450 बेड आ चुके हैं. इन बेडों को दो-तीन दिनों के अंदर सारे वार्डों में […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : एम्स में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए खुशखबरी यह है कि एम्स प्रशासन ने निर्णय लिया है कि वार्ड में जो भी भर्ती मरीज हैं, उनके अटेंडेंट को आराम करने लिए निःशुल्क बेड मिलेगा. पहले चरण में 450 बेड आ चुके हैं.
इन बेडों को दो-तीन दिनों के अंदर सारे वार्डों में अटेंडेंट के लिए लगा दिया जायेगा. पंद्रह दिनों के अंदर अटेंडेंट के लिए 200 बेड और आ जायेंगे. बेड मिलने से अटेंडेंट को आराम करने व सोने में सुविधा होगी. बेड नहीं रहने के कारण अटेंडेंट को जमीन या कॉरिडोर में सोना पडता था. इस तरह की सुविधा बिहार में पहली बार अटेंडेंट को उपलब्ध करायी जा रही है. एम्स के अधीक्षक डाॅ सीएम सिंह ने बताया कि पहले चरण में 450 बेड अटेंडेंट के लिए आ चुके हैं.
बेड दो से तीन दिनों में वार्डों में लग जायेंगे. पंद्रह दिन के अंदर और भी बेड आने वाले हैं. बेड का कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा. इससे गरीब मरीजाें के परिजनों को काफी राहत के साथ-साथ आिर्थक बचत भी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




