मनेर : ऑटो स्टैंड के समीप सरेआम मनचलों ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Updated at : 12 Sep 2018 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
मनेर : ऑटो स्टैंड के समीप सरेआम मनचलों ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध पर पीटा

मनेर : थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित आरएस स्मारक के निकट ऑटो स्टैंड में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की. मनचलों की हरकत का जब छात्रा ने विरोध किया तो बदमाशों ने छात्रा को जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई करने […]

विज्ञापन

मनेर : थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित आरएस स्मारक के निकट ऑटो स्टैंड में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की. मनचलों की हरकत का जब छात्रा ने विरोध किया तो बदमाशों ने छात्रा को जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई करने लगे. आसपास में रहे लोग तमाशबीन की तरह पूरी घटना को देखते रहे.

वहीं, छात्रा किसी तरह मनचलों के चंगुल से छूट कर मनेर थाना पहुंच न्याय की गुहार लगायी. जानकारी के अनुसार हल्दीछपरा की रहने वाली वर्ग छह की छात्रा मंगलवार को कन्या मध्य विद्यालय से पढ़ाई कर वापस अपने घर आने के लिए ऑटो पर बैठने के लिए स्टैंड पहुंची थी. इसी बीच भीड़- भाड़ वाले इलाके में चार की संख्या में रहे मनचलों ने छात्रा का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगते हुए अश्लील हरकत करने लगे. जब मोबाइल नंबर देने से छात्रा ने इन्कार किया तो मनचले जबरन उठाकर ले जाने की धमकी देने लगे. धमकी सुनकर छात्रा ने मनचलों को फटकार लगाया.

इसके बाद चारों मनचले आग बबूला हो गये, और सरेआम ऑटो स्टैंड में लोगों के सामने ही छात्रा को जमीन पर पटक-पटक कर पिटाई करने लगे. आसपास में रहे लोग पूरी घटना को तमाशबीन की तरह देखते रहे. किसी तरह हिम्मत कर छात्रा मनचलों के चंगुल से छूटकर भागते हुए थाना पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनायी. पुलिस एक्शन में आते हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी करने में जुटी रही. गिरफ्तारी के लिए मनचले युवकों के घर पहुंची पुलिस को परिजनों ने धमकी दे डाली.
वहीं, पुलिस से मिली घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के घर वाले मनचलों के परिजनों को हिदायत दी तो उन लोगों को मनचलों के परिजनों ने अंजाम गंभीर होने की धमकी देने डाली. इस संबंध में पीड़िता ने मनेर थाने में लिखित शिकायत देते हुए धजवा टोला के कृष्णा राय के पुत्र नीरज समेत उसके तीन अन्य साथियों को नामजद किया है. इस मामले में मनेर पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत की है. चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. देर शाम तक लोग मामले को सलटाने के लिए थाना परिसर में जुटे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन