बिहार में 12 IAS और 6 IPS अधिकारियों का तबादला, UPSC टॉपर शुभम को भागलपुर में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 May 2025 1:58 PM
सांकेतिक तस्वीर
IAS-IPS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को 12 आईएएस और 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी आईएएस अधिकारियों को डीडीसी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है.
IAS-IPS Transfer: बिहार सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य के 12 आईएएस और 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें अब राज्य के विभिन्न जिलों में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर नियुक्त किया गया है.
इस तबादले का उद्देश्य जिलों में विकास कार्यों को तेज गति से संचालित करना और प्रशासनिक मशीनरी को और अधिक सक्रिय बनाना बताया जा रहा है. सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करें और नई जिम्मेदारी संभालें.


6 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला
इसके साथ ही बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल किया गया है. सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें शामिल हैं:
- राजीव रंजन-1 (भा.पु.से. 2012)
- राकेश कुमार सिन्हा (भा.पु.से. 2012)
- पंकज कुमार (भा.पु.से. 2013)
- अनंत कुमार राय (भा.पु.से. 2016)
- मनीष कुमार सिन्हा (भा.पु.से. 2018)
- राजेश कुमार (भा.पु.से. 2018)

अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में दी गई जिम्मेदारियां
इन अधिकारियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. माना जा रहा है कि राज्य सरकार की यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है.
सूत्रों की मानें तो यह फेरबदल सिर्फ शुरुआत है. आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. सरकार के इस फैसले को राज्य में बेहतर प्रशासन और कानून व्यवस्था के लिए एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है.
Also Read: NASA की वेबसाइट में खामी ढूंढ बिहार के लाल ने रच दिया इतिहास, ‘हॉल ऑफ फेम’ में हुआ नाम दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










