मीसा भारती के खिलाफ धन शोधन के आरोपों पर अदालत 20 सितंबर को दलील सुनेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 10:38 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती और उनके पति के खिलाफ धन शोधन के आरोपों पर 20 सितंबर को दलील सुनेगी. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मामले की सुनवाई की तारीख तब निर्धारित की जब प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें सूचित किया कि आरोप पत्र के […]
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती और उनके पति के खिलाफ धन शोधन के आरोपों पर 20 सितंबर को दलील सुनेगी. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मामले की सुनवाई की तारीख तब निर्धारित की जब प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें सूचित किया कि आरोप पत्र के साथ दायर दस्तावेज आरोपियों को सौंप दिये गये हैं.
ईडी के विशेष लोक अभियोजक अतुल त्रिपाठी ने अदालत से कहा कि ज्यादातर दस्तावेज पहले ही आरोपियों को सौंप दिये गये हैं और शेष दस्तावेज भी शीघ्र सौंप दिये जायेंगे. राज्यसभा सदस्य भारती और उनके पति शैलेश कुमार को पांच मार्च को जमानत दी गयी जब वे उनके खिलाफ जारी सम्मन के मद्देनजर अदालत के समक्ष उपस्थित हुए थे.
अदालत ने8 फरवरी को भारती, उनके पति और उनके फर्म मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के खिलाफ ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद मामले में आरोपी के तौर पर सम्मन जारी किया था. आरोप पत्र में उनपर धन शोधन का आरोप लगाया गया था. ईडी ने 23 दिसंबर को भारती और उनके पति के खिलाफ अंतिम रिपोर्ट दायर की थी. एजेंसी ने इससे पहले धन शोधन की जांच के सिलसिले में दंपति के दिल्ली स्थित फार्महाउस को कुर्क कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










