पटना : मक्के की खेती को मिलेगा बढ़ावा
Updated at : 22 Aug 2018 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में मक्का फसल के बेहतर प्रबंधन कर उत्पादन, उत्पादकता एवं प्रसंस्करण बढ़ाने हेतु फिक्की द्वारा बिहार एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रिफॉर्म इनिसियेटिव (बागरी), पटना के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में मक्का की खेती को और बढ़ावा दिया जायेगा. कृषि मंत्री ने कहा […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में मक्का फसल के बेहतर प्रबंधन कर उत्पादन, उत्पादकता एवं प्रसंस्करण बढ़ाने हेतु फिक्की द्वारा बिहार एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रिफॉर्म इनिसियेटिव (बागरी), पटना के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में मक्का की खेती को और बढ़ावा दिया जायेगा. कृषि मंत्री ने कहा कि चावल और गेहूं के बाद भारत में मक्का तीसरी सबसे महत्त्वपूर्ण फसल के रूप में उभर रहा है.
आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाद बिहार मक्का का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. वर्ष 2005–06 में कुल मक्का का आच्छादन क्षेत्र 6.48 लाख हेक्टेयर तथा कुल उत्पादन 1.36 मिलियन टन हुआ वर्ष 2016–17 में मक्का का रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया गया.
उन्होंने कहा कि गंगा के उत्तर और कोसी के दोनों तरफ पड़ने वाले जिले पूर्णियां, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगडि़या और समस्तीपुर मक्का बेल्ट के रूप में उभरा है. कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से द्वितीय कृषि रोड मैप में 43 मेज प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




