पटना : कांग्रेस कमेटी में नयी नियुक्ति का स्वागत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Aug 2018 9:28 AM
विज्ञापन

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर अहमद पटेल, महासचिव एवं स्थापना प्रभारी पद पर मोती लाल बोरा, कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद पर मीरा कुमार, नॉर्थ ईस्ट के महासचिव पद पर लुजिनहो फेलोरियो और विदेश विभाग के अध्यक्ष के पद पर आनंद शर्मा की […]
विज्ञापन
पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर अहमद पटेल, महासचिव एवं स्थापना प्रभारी पद पर मोती लाल बोरा, कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद पर मीरा कुमार, नॉर्थ ईस्ट के महासचिव पद पर लुजिनहो फेलोरियो और विदेश विभाग के अध्यक्ष के पद पर आनंद शर्मा की नियुक्ति का स्वागत किया है.
मीरा कुमार बिहार से हैं. इस अवसर पर कौकब कादरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी अनुभवी नेताओं की एक संतुलित टीम पार्टी को देश में नयी ऊंचाई पर ले जायेगी. विधान सभा में कांग्रेस दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह संतुलित टीम 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय पथ पर ले जायेगी. विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा, स्थापना प्रभारी अजय कुमार चौधरी आदि ने भी इन नियुक्तियों का स्वागत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










