राजद नेता ने भाई को मारी गोली, मौत

Updated:
विज्ञापन

बिहटा : शुक्रवार को अहले सुबह बिहटा के शिवशक्ति नगर में संपत्ति विवाद को लेकर राजद नेता उमाशंकर उर्फ छोटन यादव ने अपने सहोदर भाई रामाशंकर की गोली मारकर सरेआम हत्या कर फरार हो गया . घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंच कर आनन- फानन में रामाशंकर को रेफरल अस्पताल […]

विज्ञापन

बिहटा : शुक्रवार को अहले सुबह बिहटा के शिवशक्ति नगर में संपत्ति विवाद को लेकर राजद नेता उमाशंकर उर्फ छोटन यादव ने अपने सहोदर भाई रामाशंकर की गोली मारकर सरेआम हत्या कर फरार हो गया . घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंच कर आनन- फानन में रामाशंकर को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं, बिहटा थानाप्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने क्षेत्र के नाकेबंदी कर तीन नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लिया है. वहीं, मौके का फायदा उठाकर हत्या का मुख्य अभियुक्त भाग निकलने में सफल हो गया .

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में मृतक की पत्नी किरण देवी ने बिहटा थाना में लिखित आवेदन देकर देवर उमाशंकर उर्फ छोटन यादव, पत्नी रेणु देवी, साला राहुल कुमार व ससुर तुलसी यादव सहित मनीष कुमार, सुरेंद्र सिंह और उनके दो पुत्रों सहित नौ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है . जानकारी के अनुसार बिहटा के शिवशक्ति नगर में राजद नेता उमाशंकर उर्फ छोटन यादव और उसका बड़ा भाई रामाशंकर यादव अलग- अलग रहते थे. दोनों में बिहटा में कई जगहों पर पैतृक संपत्ति होने के कारण कई वर्षों से पुराना विवाद चल रहा था.

शुक्रवार को रामाशंकर यादव अपने बच्चे को स्कूल पहुंचाने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकला कि घात लगाकर बैठे छोटन यादव अपने सहयोगियों के साथ मिल कर उस पर हमला बोल दिया. जब तक उसके परिजन कुछ समझ पाते छोटन यादव ने कमर से पिस्तौल निकाल कर गोली मार उसकी हत्या कर दी. बताया जाता है कि तुलसी यादव ने अपने बेटों में आपस में नहीं बनने पर पैतृक संपत्ति में हिस्सा देकर अलग कर दिया था, लेकिन पैतृक संपत्ति के बंटवारे से छोटन यादव और रामाशंकर खुश नहीं थे. बीते आठ वर्षों से रामाशंकर यादव और छोटन यादव के बीच कई बार मारपीट हुई. इसका मुकदमा हुआ. दानापुर एएसपी मनोज तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है .

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन