कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 50 हजार संविदाकर्मी किये जायेंगे नियमित, LDC के समान मिलेगा 1900 ग्रेड-पे का लाभ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : राज्य सरकार ने जिला से लेकर मुख्यालय स्तर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर ऐसे अन्य सभी कर्मियों को नियमित करने का मन बना लिया है. संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए गठित संबंधित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इसकी अनुशंसाओं में थोड़ा फेर-बदल करते हुए इसे लागू करने की तैयारी पूरी […]

विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने जिला से लेकर मुख्यालय स्तर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर ऐसे अन्य सभी कर्मियों को नियमित करने का मन बना लिया है. संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए गठित संबंधित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इसकी अनुशंसाओं में थोड़ा फेर-बदल करते हुए इसे लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कंप्यूटर ऑपरेटर समेत ऐसे 50 हजार कर्मियों को नियमित करते हुए इन्हें एलडीसी के समान वेतनमान दिया जायेगा. वित्त विभाग के स्तर पर भी इस बात की समीक्षा करके तकरीबन यह तय कर लिया गया है कि संविदाकर्मियों को नियमित करके वेतनमान देने में कितने रुपये का अधिक बोझ पड़ेगा.

विज्ञापन

अब तक के आकलन के मुताबिक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत ऐसे अन्य सभी कर्मियों के वेतन पर करीब 500 करोड़ रुपये सालाना का खर्च आयेगा. वित्त विभाग के स्तर पर इसे लेकर सहमति भी प्रदान कर दी गयी है. आगामी कैबिनेट की बैठक में इन संविदा कर्मियों को नियमित करने से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है. कैबिनेट की मुहर लगने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर पर इससे संबंधित अधिसूचना जारी की जायेगी, जिसके बाद यह प्रस्ताव पूरी तरह से अमल में आ जायेगा. राज्य में कंप्यूटर ऑपरेटरों की संख्या करीब नौ हजार है. इसके अलावा संविदा पर तैनात अभियंता, मनरेगा में कार्यरत कई स्तर के कर्मी, पंचायती राज समेत अन्य सभी विभागों में संविदा पर कार्यरत अलग-अलग पद के कर्मियों को मिलाकर इनकी संख्या करीब 50 हजार है. नियमित होने के बाद इन्हें

आमुमन एक से सवा लाख रुपये सालाना का आर्थिक लाभ होगा. साथ ही इन्हें वे सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो सरकारी कर्मियों को मिलती हैं. इन्हें एमएसीपी (मॉडीफायड एश्योर कॉरियर प्रोमोशन) का भी लाभ मिलेगा. इसके तहत पूरे सेवा काल के दौरान प्रत्येक 10 वर्ष के अंतराल पर इन्हें प्रोन्नति का लाभ भी अन्य सरकारी कर्मियों की तर्ज पर दिया जायेगा.
ये लाभ मिलेंगे
कंप्यूटर ऑपरेटर समेत ऐसे सभी संविदा कर्मियों को एलडीसी (लोअर डिविजन क्लर्क) के समान 1900 ग्रेड-पे का लाभ दिया जायेगा.
इन्हें अन्य नियमित सेवा पर कार्यरत क्लर्क के समान ही नियमितीकरण से संबंधित सभी लाभ मिलेंगे.
अन्य सरकारी कर्मियों का जब भी डीए (महंगाई भत्ता) बढ़ेगा, तो इसके साथ ही इन्हें भी डीए बढ़ोतरी का लाभ होगा.
टीए (परिवहन भत्ता) के अलावा सीएल, ईएल समेत अन्य सभी छुट्टियों का भी लाभ इन्हें मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन