पीपीयू : प्रति कुलपति ने जारी किया रजिस्ट्रार को शो-कॉज

Updated:
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की राजनीति गरमा गयी है. गुरुवार को प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने रजिस्ट्रार कर्नल कामेश कुमार को शो-कॉज नोटिस जारी किया है. प्रो चौधरी ने कहा है कि विवि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में भारी कमी को लेकर शो-कॉउज किया गया है. […]

विज्ञापन
रजिस्ट्रार ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की राजनीति गरमा गयी है. गुरुवार को प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने रजिस्ट्रार कर्नल कामेश कुमार को शो-कॉज नोटिस जारी किया है. प्रो चौधरी ने कहा है कि विवि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में भारी कमी को लेकर शो-कॉउज किया गया है. प्रॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जो सुरक्षा एजेंसी रजिस्ट्रार द्वारा लगायी गयी थी वह नियमानुकूल कार्य नहीं कर रही थी.
संख्या बल भी पर्याप्त नहीं था. इसके अलावे रजिस्ट्रार का व्यवहार एक तानाशाह की तरह हो गया था. तीन दिन पहले मालतीधारी कॉलेज नौबतपुर के आठ शिक्षकों ने लिखित शिकायत दी है कि उनके साथ रजिस्ट्रार ने अशोभनीय, असम्मानजनक एवं अमर्यादित व्यवहार किया, जबकि ये सभी छात्रों और शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए बनाये गये पद हैं.
रजिस्ट्रार से यह भी पूछा गया है कि जो सुरक्षा प्रहरी कार्य कर रहे थे, तो उनके नाम, पता एवं उनका परिचय अभी तक कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है. इन तमाम चीजों को दरकिनार करते हुए कार्यालय से घर चले गये, जबकि विवि के सारे पदाधिकारी अभी कार्यालय में मौजूद थे.
यह षड्यंत्र : रजिस्ट्रार
रजिस्ट्रार कर्नल कामेश कुमार ने कहा कि यह आपसी षड्यंत्र है. कई सवाल कुलपति से ज्वाइनिंग संबंधित नोटशीट पर की गयी थी. आर्मी ऑफिसर का साफ-साफ काम पसंद नहीं आ रहा है. अभी तक इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेजेज ने अब तक ज्वाइनिंग नहीं की है. माहौल निगेटिव जान-बूझ कर तैयार किया जा रहा है. मैं अपना काम करके ही ऑफिस छोड़ा हूं. सभी आरोप बेबुनियाद है. मैंने इस संबंध में राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. राज्यपाल से मिलने का समय लेने के बाद इस तरह का शो-कॉज जारी किया गया है. सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रॉक्टर की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन