एम्स में इमरजेंसी सेवा शुरू, सात मरीज भर्ती

Updated:
विज्ञापन

पटना. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में इमरजेंसी वार्ड की शुरुआत होते ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. उद्घाटन के दूसरे दिन मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में सात मरीजों को भर्ती किया गया. सभी मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराएं गये हैं. इनमें किसी को ब्रेन हेमरेज है तो कोई सड़क […]

विज्ञापन
पटना. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में इमरजेंसी वार्ड की शुरुआत होते ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. उद्घाटन के दूसरे दिन मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में सात मरीजों को भर्ती किया गया. सभी मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराएं गये हैं. इनमें किसी को ब्रेन हेमरेज है तो कोई सड़क दुर्घटना से ग्रस्त होकर एम्स पहुंचा. वहीं एक मरीज की हालत गंभीर है जिसे इमरजेंसी आइसीयू में भर्ती किया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टर इलाज कर रहे हैं.
ब्राजील की महिला भर्ती : इमरजेंसी में पहले दिन ब्राजील की एक महिला को भर्ती किया गया है. यह महिला ब्राजील से पटना गया घूमने आयी थी. वहीं जानकारी देते हुए पटना एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सीएम सिंह ने कहा कि सभी सात मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कर अच्छे से इलाज किया जा रहा है
ब्राजील से गया घूमने पहुंची थी और वहां उलटी, दस्त आदि समस्या लगा. पीड़ित महिला को गया से सीधे पटना एम्स लगाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन