नौबतपुर में लूट के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर. माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 10 लाख रुपये की लूट की घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. मंगलवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुला कर कंपनी के दफ्तर व रास्ते की जांच की. घंटा भर कुत्ता इधर-उधर घूमता रहा, लेकिन परिणाम सिफर रहा. पुलिस ने शिकायतकर्ता प्रबंधक […]
विज्ञापन
नौबतपुर. माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 10 लाख रुपये की लूट की घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. मंगलवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुला कर कंपनी के दफ्तर व रास्ते की जांच की. घंटा भर कुत्ता इधर-उधर घूमता रहा, लेकिन परिणाम सिफर रहा. पुलिस ने शिकायतकर्ता प्रबंधक विजय कुमार के स्थानीय बिक्रम मोड़ स्थित आवास की भी तलाशी ली. पुलिस ने प्रबंधक के मोबाइल को जब्त कर उसका सीडीआर खंगालने को दिया है. शाखा प्रबंधक अब भी कस्टडी में है. पुलिस की शक की सारी सूई घुमा- फिरा कर प्रबंधक पर ही आकर अटक जा रही. बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










