फतुहा : दफादार के बेटे की गोली मार हत्या

Updated at : 06 Aug 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
फतुहा : दफादार के बेटे की गोली मार हत्या

रात में सिद्धार्थ को घर से बुलाकर ले गये थे आठ-दस लोग छह नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी फतुहा : थाना क्षेत्र के इंदल टोला के पास बदमाशों ने फतुहा थाने के दफादार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसका शव पैतृक गांव हाजीपुर के पास फेंक कर फरार हो […]

विज्ञापन
रात में सिद्धार्थ को घर से बुलाकर ले गये थे आठ-दस लोग
छह नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
फतुहा : थाना क्षेत्र के इंदल टोला के पास बदमाशों ने फतुहा थाने के दफादार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसका शव पैतृक गांव हाजीपुर के पास फेंक कर फरार हो गये. पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. मृत युवक की पहचान हाजीपुर गांव निवासी दफादार सजिंद्र पासवान के 26 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ पासवान उर्फ कल्लू के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि बीती रात युवक अपने घर में सोया हुआ था तभी आठ से दस लोग उसे बुलाकर ले गये और इंदल टोले के पास ले जाकर गोली मार कर हत्या कर दी.
सिद्धार्थ की पहली पत्नी फूलमति देवी ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद तथा चार से पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपराधियों ने उसे दो गोली मारी एक उसके सीने पर और दूसरी उसके मुंह में लगी.
युवक अपने बीमार पिता के बदले थाने की गाड़ी चलाता था. बताया जाता है कि मृतक शादीशुदा था. इसके बावजूद वह कुछ दिन पहले गांव की ही एक शादीशुदा महिला को लेकर फरार हो गया था. इधर, दो दिन पहले पिता के बीमार पड़ जाने की सूचना पर उस महिला को छोड़कर घर आया हुआ था. पुलिस की मानें तो जिस समय युवक को बदमाश घर से बुलाने गया था उस समय उसकी पहली पत्नी भी घर पर ही थी. पुलिस उसकी पत्नी से भी पूछताछ कर रही है.
वहीं, दूसरी कथित पत्नी फरार बतायी जा रही है. मृतक के परिजनों की मानें तो कथित दूसरी पत्नी के परिजनों ने ही साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष नंदजी प्रसाद के अनुसार अन्य बिंदुओं की ओर भी ध्यान देकर मामले की तफ्तीश की जा रही है. हत्या की सूचना पर रविवार को दोपहर ग्रामीण एसपी आनंद कुमार पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर नामजद आरोपितों और बदमाशों की गिरफ्तारी का आदेश थानाध्यक्ष नंदजी प्रसाद को दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन