ePaper

पटना : दारोगा बहाली मुख्य परीक्षा में 10161 सफल, रिजल्ट जारी, शारीरिक जांच परीक्षा सितंबर में

Updated at : 06 Aug 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दारोगा बहाली मुख्य परीक्षा में 10161 सफल, रिजल्ट जारी, शारीरिक जांच परीक्षा सितंबर में

पटना : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने रविवार को दारोगा के 1717 पदों के लिए हुई मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में 10161 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सफल अभ्यर्थियों की संख्या पदों के सापेक्ष करीब छह गुना अधिक है. सफल अभ्यर्थियों को अब सिर्फ शारीरिक परीक्षा देनी होगी. हालांकि […]

विज्ञापन
पटना : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने रविवार को दारोगा के 1717 पदों के लिए हुई मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में 10161 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सफल अभ्यर्थियों की संख्या पदों के सापेक्ष करीब छह गुना अधिक है. सफल अभ्यर्थियों को अब सिर्फ शारीरिक परीक्षा देनी होगी.
हालांकि अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा के आधार पर ही बनेगी. इस साल 11 मार्च और 15 अप्रैल को दो बार प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें 29,359 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे. 22 जुलाई को पटना के 44 सेंटरों पर मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. हालांकि मुख्य परीक्षा में 1258 (4.4%) अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे.
किस वर्ग में कितने हुए चयनित
एससी (पुरुष-महिला ) 1230
एससी महिला 570
एसटी (पुरुष-महिला ) 36
एसटी महिला 18
ईबीसी (पुरुष-महिला ) 1158
ईबीसी महिला 618
बीसी (पुरुष-महिला ) 684
बीसी महिला 348
ईबीसी महिला (3%) 288
सामान्य (पुरुष-महिला ) 3672
सामान्य महिला 1680
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन