मुजफ्फरपुर बालिका गृह की घटना शर्मसार करने वाली, नहीं बख्शे जायेंगे दोषी : सीएम नीतीश कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर बालिका गृह में यौनशोषण की घटना पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मसार करनेवाली है. मामला उजागर होने के बाद से हम आत्मग्लानि के शिकार हो गये हैं. साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि इसके दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर बालिका गृह में यौनशोषण की घटना पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मसार करनेवाली है. मामला उजागर होने के बाद से हम आत्मग्लानि के शिकार हो गये हैं. साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि इसके दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. इसकी निगरानी के लिए हाईकोर्ट से अनुरोध किया जायेगा. मुख��यमंत्री अधिवेशन भवन में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में कैसी मानसिकता के लोग हैं. यह
बेहद ही अफसोसजनक है. इस
घटना में शामिल कोई भी किसी स्तर का होगा,
निजी क्षेत्र में भी छह माह मातृत्व अवकाश के लिए बनेगा कानून – 17
मुजफ्फरपुर बालिका गृह…
उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इस मामले की जांच गंभीरतापूर्वक चल रही है. जांच की मॉनीटरिंग के लिए हाईकोर्ट में सरकार की तरफ से आवेदन किया जायेगा. सीबीआई के पास ही इसकी जांच रहे, लेकिन इसकी मॉनीटरिंग हाईकोर्ट अपने स्तर पर करे, ताकि कोई बच नहीं सके और सभी पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके. इसके लिए हमने महाधिवक्ता को पहले ही कह दिया गया है. डिप्टी सीएम ने भी विधानसभा में इसकी घोषणा की थी.
जांच की निगरानी के लिए हाईकोर्ट से सरकार करेगी अनुरोध
ऐसी घटनाओं से सबक ले कार्रवाई करने की जरूरत तभी सिस्टम सुधर पायेगा
जब तक हूं समाज सुधार के लिए काम करूंगा
िसस्टम को पारदर्शी और दुरुस्त करने की जरूरत
नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि इस मामले ने सिस्टम में मौजूद लूपहोल को भी उजागर किया है. सिस्टम में मौजूद कमियों के कारण ही कुछ लोग इस तरह का पाप कर रहे थे. इसे सुधारने और दुरुस्त करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाएं कभी नहीं हों. इसके लिए यह भी जरूरी है कि इसमें शामिल दोषियों को सजा मिले. ऐसी घटनाओं को टालने नहीं, बल्कि सबक लेकर कार्रवाई करने की जरूरत है. तभी सिस्टम सुधर पायेगा. सिस्टम ऐसा पारदर्शी बनाने की जरूरत है कि इस तरह की घटनाएं नहीं हों. कमजोर लोग या कोई भी व्यक्ति ऐसी किसी घटना की भनक लगने पर उसकी सूचना दे सकें.
िसस्टम को पारदर्शी…
उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मन में बहुत पीड़ा है. जिसने कमजोर और असहायों के साथ पाप किया है, वह किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाये. साथ ही सिस्टम में भी सुधार किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










