बिहार बोर्ड का एक और कर्मचारी पुनाईचक से किया गया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी करने का आरोप पटना : बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी करने के आरोप में बिहार बोर्ड के एक और कर्मचारी राजेश मोहन को पटना पुलिस ने पुनाईचक इलाके से गिरफ्तार कर लिया. उससे भी पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि राजेश ने भी कई […]
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी करने का आरोप
आपके शहर में
विज्ञापन
पटना : बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी करने के आरोप में बिहार बोर्ड के एक और कर्मचारी राजेश मोहन को पटना पुलिस ने पुनाईचक इलाके से गिरफ्तार कर लिया. उससे भी पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि राजेश ने भी कई उम्मीदवारों को अमित व अन्य के माध्यम से फेल से पास करवाया था. राजेश बेगूसराय का प्रभारी था. और, बेगूसराय के कई उम्मीदवारों ने फेल को पास करने का काम पैसा देकर कराया था. इसके अलावा अब पुलिस को अरविंद कुमार, रणजीत मिश्रा, माइकल व रहमान की तलाश है. विदित हो कि इस मामले में सात लोगों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन