झारखंड में तैनात CRPF जवान की कोचिंग जा रही बेटी काे किया अगवा, चाकू के बल पर लॉज में ले जाकर की छेड़खानी

पटना : झारखंड के डाल्टेनगंज में तैनात सीआरपीएफ जवान की बेटी को चाकू का भय दिखा कर अगवा कर लिया और लॉज के कमरे में ले जाकर छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से कोचिंग जा […]
पटना : झारखंड के डाल्टेनगंज में तैनात सीआरपीएफ जवान की बेटी को चाकू का भय दिखा कर अगवा कर लिया और लॉज के कमरे में ले जाकर छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से कोचिंग जा रही थी, उसी समय लॉज में रहनेवाले छात्र ने पीछा कर घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना छात्रा की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि बहादुरपुर स्थित पंचवटी कॉलोनी स्थित एक लॉज है, जहां इंटर की छात्रा अपनी मां के साथ किराये पर रहती है. छात्रा के पिता झारखंड स्थित डाल्टेनगंज में सीआरपीएफ के जवान हैं. पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि लॉज में करीब बीस छात्र रहते हैं. मेरी नाबालिग बेटी जब भी घर से कोचिंग के लिए निकलती है, तो लॉज में रहनेवाला युवक अजीत कुमार उसका पीछा करता है. इसी क्रम में छात्रा जब घर से कोचिंग के लिए निकली, तो अजीत ने अपने एक दोस्त के साथ चाकू के बल पर बेटी को कमरे में ले जाकर छेड़खानी की.
हालांकि, छात्रा किसी तरह मौके से भाग कर निकली और कोचिंग चली गयी. कोचिंग करने के बाद उसकी दो सहेलियां उसके साथ उसे घर तक पहुंचाने आयीं, तब घटना की जानकारी हुई. इसके बाद मामला दर्ज कराया. दर्ज शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित अजीत ने मां-बाप को मारने की धमकी भी दी है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




