मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : हाई कोर्ट में कल होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह में दुष्कर्म मामले पर गुरुवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस डॉ रवि रंजन की खंडपीठ के समक्ष यह मामला प्रस्तुत करते हुए सीबीआई जांच की मांग की गयी है. कोर्ट कल इन सभी मुद्दों पर विचार कर आदेश पारित करेगा. मुजफ्फरपुर और दूसरे जिलों में स्थित बालिका […]

विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह में दुष्कर्म मामले पर गुरुवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस डॉ रवि रंजन की खंडपीठ के समक्ष यह मामला प्रस्तुत करते हुए सीबीआई जांच की मांग की गयी है. कोर्ट कल इन सभी मुद्दों पर विचार कर आदेश पारित करेगा. मुजफ्फरपुर और दूसरे जिलों में स्थित बालिका गृहों में यौन शोषण के मामले को लेकर सुनवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार की सुबह वकीलों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता दिनु कुमार ने मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह के साथ साथ मोतिहारी, छपरा सहित अन्य जिलों के महिला अल्पवास गृह में लड़कियों के यौन शोषण के बारे में छपी खबरों पर कोर्ट का ध्यान आकृष्ट करते हुए इस मामले को जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई की गुहार लगाते हुए हाई कोर्ट से अनुरोध किया था. पटना हाई कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन