पटना कॉलेज: लड़की घुमाने के दौरान विवाद, पुलिस बल रहने के बावजूद हुई बमबाजी
Updated at : 25 Jul 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कई दिनों की शांति के बाद पटना कॉलेज मंगलवार को अशांत हो गया. नया सेशन शुरू होते ही छात्र-छात्राओं का जमावड़ा कॉलेज परिसर में होने के साथ ही पांचवें दिन ही नूतन व इकबाल हॉस्टल के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये और जम कर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों गुटों […]
विज्ञापन
पटना : कई दिनों की शांति के बाद पटना कॉलेज मंगलवार को अशांत हो गया. नया सेशन शुरू होते ही छात्र-छात्राओं का जमावड़ा कॉलेज परिसर में होने के साथ ही पांचवें दिन ही नूतन व इकबाल हॉस्टल के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये और जम कर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर बमबाजी भी की. बमबाजी के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गयी और छात्र-छात्राएं कॉलेज से निकल घर को चले गये.
बमबाजी की घटना के बाद पटना कॉलेज टीओपी में पुलिसकर्मियों ने छात्रों को खदेड़ा, तो दोनों गुट फरार हो गये. लेकिन, छात्रों की हिम्मत इतनी है कि टीओपी में पुलिस बल रहने के बावजूद वे लोग आपस में बमबाजी करने से नहीं चूके.
नूतन व इकबाल हॉस्टल के छात्रों का नाम आ रहा सामने : घटना के बाद पुलिस ने नूतन व इकबाल हॉस्टल में छापेमारी की. लेकिन, सभी फरार हो चुके थे.
इधर इस मामले में पीरबहोर पुलिस ने अंकित नाम के छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस नूतन छात्रावास के छात्र हर्ष को खोज रही है. बमबाजी में हर्ष कुमार का नाम सामने आया है. इस घटना के सामने आने के बाद यह एक बार फिर से स्पष्ट हो गया है कि नूतन व इकबाल छात्रावास में अवैध रूप से छात्र रह रहे हैं. पीरबहाेर थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि घटना इकबाल हॉस्टल के गेट पर हुई है. बमबाजी नूतन छात्रावास के छात्रों ने की है. एक को हिरासत में लिया गया है.
लड़की पर कमेंट से भड़का मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार इकबाल हॉस्टल में पूर्व में रहने वाला छात्र कामरान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पटना कॉलेज परिसर में सोमवार को टहल रहा था. इस दौरान नूतन छात्रावास के छात्र उधर से गुजरे. उन लोगों ने दोनों पर कुछ टीका-टिप्पणी कर दी. इसके बाद फरहान व नूतन छात्रावास के छात्रों के बीच विवाद हुआ.
दुबारा आकर की मारपीट : नूतन छात्रावास के छात्रों की टीका-टिप्पणी के बाद मामला वहीं शांत हो गया, लेकिन फरहान फिर से अपने साथियों को लेकर कॉलेज परिसर में पहुंचा और नूतन छात्रावास के दो छात्रों के साथ मारपीट की. इसे नूतन छात्रावास के छात्रों ने देख लिया और मारपीट करनेवालों को खदेड़ना शुरू कर दिया. नूतन और इकबाल हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गये और बमबाजी शुरू कर दी.
जिस समय यह घटना हुई उस समय दिन के 12 बजे रहे थे. इस दौरान कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राएं क्लास करने के लिए आयी हुई थी. अचानक बमबाजी के बाद उनके बीच में अफरा-तफरी मच गयी और कॉलेज परिसर से निकलना ही मुनासिब समझा. कॉलेज में पांच दिन पूर्व से ही नया सेशन शुरू हुआ है. पटना कॉलेज परिसर में मारपीट आम बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




