पटना : वोकेशनल कोर्स में नामांकन को आज तक करें ऑनलाइन आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में चलने वाले वोकेशनल कोर्स में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बुधवार है. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के अधीन पटना व नालंदा जिले के कॉलेज आते हैं. इन दोनों जिलों के कॉलेजों में चलने वाले विभिन्न वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए एक जगह ही ऑनलाइन आवेदन हो रहे […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में चलने वाले वोकेशनल कोर्स में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बुधवार है. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के अधीन पटना व नालंदा जिले के कॉलेज आते हैं.
इन दोनों जिलों के कॉलेजों में चलने वाले विभिन्न वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए एक जगह ही ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं. स्टूडेंट्स 25 जुलाई देर रात तक बीडी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
कॉमन एडमिशन टेस्ट के आधार पर ही कोर्स का बंटवारा होगा. कॉमन एडमिशन टेस्ट 31 जुलाई को होगा. काउंसेलिंग की प्रक्रिया अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगी. सभी कॉलेज को मिला कर विभिन्न वोकेशनल कोर्स में करीब पांच हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन होने हैं. पूरी प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड होगी. एक टेस्ट और एक मेरिट लिस्ट तैयार होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन