पटना : अपनी-अपनी मांगों को लेकर संगठनों का विधानसभा मार्च
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य माध्यमिक, उच्च माध्यमिक उत्तीर्ण शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को जम कर प्रदर्शन हुआ. संपूर्ण शिक्षक नियोजन हेतु अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में लोग जुटे हुए थे. अपनी मांगों को लेकर संघ के सदस्यों ने आमरण अनशन का आयोजन भी किया. इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष […]
विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य माध्यमिक, उच्च माध्यमिक उत्तीर्ण शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को जम कर प्रदर्शन हुआ. संपूर्ण शिक्षक नियोजन हेतु अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में लोग जुटे हुए थे.
अपनी मांगों को लेकर संघ के सदस्यों ने आमरण अनशन का आयोजन भी किया. इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार, संरक्षक आदित्य नारायण पांडेय ने की. इनका कहना है कि पंचम चरण शिक्षक नियोजन तत्काल प्रारंभ किया जाये. एसटीईटी उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र की वैधता विस्तारित की जाये. एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के संपूर्ण नियोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये. इन मांगों को लेकर सभी सदस्यों ने गेटवे लाइब्रेरी से गर्दनीबाग थाना तक विधान सभा घेराव के लिए मार्च निकाला. मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों और संघ के सदस्यों के बीच नोकझोंक हुई. इसमें कई शिक्षक घायल भी हो गये. इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों को मजिस्ट्रेट द्वारा मुख्यमंत्री सचिवालय ले जाया गया. वहां पर इन लोगों की मुख्यमंत्री के सचिव से वार्ता हुई.
वार्ता में जल्द नियोजन प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद बिहार राज्य माध्यमिक, उच्च माध्यमिक अनियोजित शिक्षक संघ ने धरना सह अनशन समाप्त किया. संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार और संरक्षक आदित्य नारायण पांडेय ने कहा कि 2011-12 में ही एसटीईटी एवं बीएड पास होकर भी हम सब अब तक नियोजन से वंचित हैं. संघ के महासचिव चंदन कुमार, राजेश कुमार के साथ 500 से अधिक लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










