पटना : प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके, पुलिस ने भांजीं लाठियां
Updated at : 23 Jul 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बेली रोड पर प्रदर्शन और हंगामे से रविवार को अफरा-तफरी व जाम की स्थिति बनी रही. दोपहर बाद से ही ट्रैफिक बाधित रहा. दरअसल नोनिया-बेलदार संघ ने अपनी मांग को लेकर रविवार को सड़क पर पहले जुलूस निकाला और फिर प्रदर्शन किया. इस दौरान इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर बिहार म्यूजियम तक प्रदर्शन […]
विज्ञापन
पटना : बेली रोड पर प्रदर्शन और हंगामे से रविवार को अफरा-तफरी व जाम की स्थिति बनी रही. दोपहर बाद से ही ट्रैफिक बाधित रहा. दरअसल नोनिया-बेलदार संघ ने अपनी मांग को लेकर रविवार को सड़क पर पहले जुलूस निकाला और फिर प्रदर्शन किया.
इस दौरान इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर बिहार म्यूजियम तक प्रदर्शन व पत्थरबाजी हुई. संघ के लोग और पुलिस के बीच कई चक्र भिड़ंत हुई. पुलिस ने उन्हें सड़क पर रोकने का प्रयास किया. इस पर गुस्साये प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गये.
इसके बाद कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस फोर्स में शामिल महिला पुलिस बल ने उग्र प्रदर्शन व पत्थरबाजी कर रही महिलाओं को जम कर पीटा. पुलिस ने इस मामले में सड़क जाम करने व पुलिस पर पथराव करने के आरोप में केस भी दर्ज किया है.
भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने हालात पर किया काबू
प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में व्यवधान को देखते हुए पांच थानों की पुलिस बुलायी गयी. आरएएफ को भी बुलाया गया. लाठीचार्ज के बाद सड़क खाली हो सकी. काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक बहाल हुई. इस दौरान हड़ताली मोड़ से लेकर हाइकोर्ट चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
लाठीचार्ज करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर हो कार्रवाई: हम
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा अनुसूचित जाति-जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री ने एससी-एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है. महिला पुलिसकर्मियों के होते हुए महिला प्रदर्शनकारियों पर पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज ने साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है.
पटना : राजद ने प्रदर्शनकारियाें पर लाठीचार्ज की निंदा की
पटना : राजद ने मुख्यमंत्री का घेराव करने जा रहे नोनिया बिंद एवं बेलदार समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है.
अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबली सिंह चन्द्रवंशी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाई अरुण कुमार, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव सुरेश निषाद एवं प्रदेश सचिव उपेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पटना पुलिस ने महिला, बुजुर्ग एवं बच्चों पर जिस बर्बरतापूर्ण तरीके से बल प्रयोग किया उससे सरकार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है. राजद नेताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है.
प्रदर्शनकारियों ने पलट दी सड़क पर रखी बैरिकेडिंग ट्राॅली
सत्ता में भागीदारी, नौकरी में आरक्षण और अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर नाेनिया-बेलदार संघ प्रदर्शन के दौरान काफी उग्र हो गया था. संघ ने सड़क के बची रखी गयी बैरिकेडिंग-ट्राॅली को पलट दिया.
इससे सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया. दोनों तरफ से गाड़ियां सड़क पर ठहर गयीं. पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाना चाहा, तो वे लोग पुलिस से ही भिड़ गये. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियाें के बीच हाथापाई हो गयी.
फिर पत्थरबाजी और लाठीचार्ज हुआ. यह सबकुछ बिहार म्यूजियम के सामने हुआ. प्रदर्शनकारी डाकबंगला से चले थे और इनकम टैक्स गोलंबर आते-आते उग्र होने लगे. हाईकोर्ट चौराहा क्राॅस करने के बाद बिहार म्यूजियम के सामने उनका हंगामा शुरू हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




