वेंडिंग जोन बनाने की कवायद तेज, तीन दिनों में मांगी सूची
Updated at : 22 Jul 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना: निगम क्षेत्र में 14 प्रस्तावित स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर अब निगम प्रशासन ने कवायद तेज कर दिया है. उम्मीद जतायी जा रही है कि शीघ्र ही फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के साथ-साथ सड़कों व पार्किंग स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कर दिया जायेगा. योजना को लेकर अपर नगर […]
विज्ञापन
पटना: निगम क्षेत्र में 14 प्रस्तावित स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर अब निगम प्रशासन ने कवायद तेज कर दिया है. उम्मीद जतायी जा रही है कि शीघ्र ही फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के साथ-साथ सड़कों व पार्किंग स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कर दिया जायेगा.
योजना को लेकर अपर नगर आयुक्त (योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने चारों अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को निगम की खाली भूखंडों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर प्रस्तावित वेंडिंग स्थलों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है तो अतिक्रमण हटा कर तीन दिनों में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट मुहैया कराएं.
पटना : निगम क्षेत्र में 14 प्रस्तावित स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर अब निगम प्रशासन ने कवायद तेज कर दिया है. उम्मीद जतायी जा रही है कि शीघ्र ही फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के साथ-साथ सड़कों व पार्किंग स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कर दिया जायेगा.
योजना को लेकर अपर नगर आयुक्त (योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने चारों अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को निगम की खाली भूखंडों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर प्रस्तावित वेंडिंग स्थलों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है तो अतिक्रमण हटा कर तीन दिनों में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट मुहैया कराएं.
पहचान पत्र का मांगा गया सैंपल
वेंडर एक ही स्थल पर दुकान लगा सकें, इसके लिए वेंडरों को जीपीएस आधारित पहचान पत्र मुहैया कराना है. वेंडरों को पहचान पत्र अंचल स्तर पर दिया जायेगा. इसको लेकर चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अगले तीन दिनों में जीपीएस आधारित पहचान पत्र का सैंपल मुहैया कराएं, ताकि इस सैंपल की जांच कर अंतिम निर्णय शीघ्र लेकर वेंडरों को पहचान पत्र मुहैया कराने का काम शुरू किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




