पटना : ब्रेल लिपि में प्रत्याशी का नाम पढ़ ईवीएम पर वोट करेंगे नेत्रहीन
Updated at : 13 Jul 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान नेत्रहीन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने को विशेष सुविधा दी जायेगी. इनके लिए ब्रेल लिपि में डमी बैलेट शीट का प्रकाशन होगा, जिसे पढ़ कर वे ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट कर सकेंगे. यह डमी बैलेट शीट हर मतदान केंद्र पर […]
विज्ञापन
पटना : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान नेत्रहीन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने को विशेष सुविधा दी जायेगी.
इनके लिए ब्रेल लिपि में डमी बैलेट शीट का प्रकाशन होगा, जिसे पढ़ कर वे ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट कर सकेंगे. यह डमी बैलेट शीट हर मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा. इसको लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र लिखा है.
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कहा है कि डमी बैलेट शीट का प्रकाशन क्षेत्रीय भाषा में होगा. इसकी भाषा वही होगी, जो ईवीएम में लगे ऑरिजिनल बैलेट शीट में प्रकाशित है. ब्रेल लिपि की डमी बैलेट शीट का प्रकाशन देवनार स्कूल ऑफ ब्लाइंड, नेशनल ब्लाइंड एसोसिएशन या क्षेत्रीय स्तर पर कराया जा सकेगा. हर बूथ पर प्रकाशित डमी बैलेट शीट का सत्यापन राज्य नि:शक्तता आयुक्त या उनके प्रतिनिधि करेंगे, जिनको ब्रेल लिपि का आधिकारिक ज्ञान हो.
ईवीएम पर अंकित सीरियल नंबर से होगा एहसास
नेत्रहीन मतदाताओं की मांग पर पीठासीन पदाधिकारी उनको डमी बैलेट शीट उपलब्ध करायेंगे. डमी शीट को पढ़ने के बाद मतदाता वोटिंग कंपार्टमेंट में जायेंगे. वर्ष 2006 के बाद बने सभी ईवीएम पर वोटिंग बटन के दायें ब्रेल लिपि में सीरियल नंबर अंकित किया गया है.
डमी शीट के आधार पर वे क्रम संख्या देख कर पसंदीदा उम्मीदवार को वोट कर सकेंगे. आयोग ने साफ कहा है कि नयी सुविधा के बावजूद नेत्रहीन मतदाताओं को अपने साथ सहयोगी ले जाने की पुरानी सुविधा मिलती रहेगी. पीठासीन पदाधिकारी ऐसे हरेक मतदाता का रिकॉर्ड निर्धारित परफॉर्मा अपने पास रखेंगे.
बैलेट यूनिट बढ़ने पर भी दिक्कत नहीं
16 से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में बैलेट यूनिट (ईवीएम) की संख्या बढ़ जाती है. हर ईवीएम पर क्रम संख्या एक से ही प्रारंभ होती है. ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आयोग ने साफ कहा है कि डमी बैलेट शीट व ईवीएम के सबसे ऊपर मध्य भाग पर ब्रेल लिपि में बैलेट यूनिट वन और बैलेट यूनिट टू लिखा जाये. हर शीट पर संसदीय या विधानसभा क्षेत्र का नाम भी अंकित रहेगा. इससे कंफ्यूजन से बचा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




