पीआरडीए की संपत्ति को फ्री होल्ड करने पर लगेगी मुहर
Updated at : 07 Jul 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

निगम बोर्ड की बैठक आज पटना : राजधानी में पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (पीआरडीए) विघटित के आवासीय भूखंड राजेंद्र नगर, एसके पुरी, बेऊर सहित कई इलाकों में है. इन भूखंडों का आवंटन लीज के प्रावधानों के तहत किया जा रहा था. ब पीआरडीए के आवासीय भूखंडों को फ्री होल्ड करने की योजना है. इसको लेकर […]
विज्ञापन
निगम बोर्ड की बैठक आज
पटना : राजधानी में पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (पीआरडीए) विघटित के आवासीय भूखंड राजेंद्र नगर, एसके पुरी, बेऊर सहित कई इलाकों में है. इन भूखंडों का आवंटन लीज के प्रावधानों के तहत किया जा रहा था.
ब पीआरडीए के आवासीय भूखंडों को फ्री होल्ड करने की योजना है. इसको लेकर निगम प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया है. इसके प्रस्ताव को पिछली स्थायी समिति की बैठक में रखा गया था. बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है. अब नगर आयुक्त फ्री होल्ड करने के प्रस्ताव को शनिवार को होने वाली निगम बोर्ड के समक्ष रखेंगे. बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर फ्री होल्ड करने की कवायद शुरू कर दी जायेगी.
निगम अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पीआरडीए की संपत्तियों का लीज के तहत आवंटन किया जाता है. इससे आवंटियों को भूखंडों की खरीद-बिक्री करने व निर्माण करने को लेकर एनओसी लेना पड़ता है. फ्री होल्ड होने के बाद आवंटियों को इस झंझट से मुक्ति मिल जायेगी. फ्री होल्ड कराने वाले आवंटियों को बाजार दर की 25 प्रतिशत राशि देनी पड़ेगी. इससे निगम को कम-से-कम 400 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




