पीपीयू : एडमिशन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, 16 तक करें आवेदन

Updated at : 06 Jul 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
पीपीयू : एडमिशन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, 16 तक करें आवेदन

कॉमन एडमिशन टेस्ट व रिजल्ट की तिथि भी बढ़ी पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में चलने वाले वोकेशनल कोर्स में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. यह फैसला सिंडिकेट की बैठक में लिया गया. एडमिशन के लिए अब ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि छह जुलाई से बढ़ा कर […]

विज्ञापन
कॉमन एडमिशन टेस्ट व रिजल्ट की तिथि भी बढ़ी
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में चलने वाले वोकेशनल कोर्स में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. यह फैसला सिंडिकेट की बैठक में लिया गया.
एडमिशन के लिए अब ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि छह जुलाई से बढ़ा कर 16 जुलाई कर दी गयी है. स्टूडेंट्स 16 जुलाई देर रात तक बीडी कॉलेज की वेबसाइट www.bdcollegepatna.com पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यूनिवर्सिटी फॉर्म भरने के साथ एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर रही है. फॉर्म भरने के दो दिन बाद स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. स्टूडेंट्स समय से पहले इसकी जांच कर लें.
फॉर्म भरने की तिथि के अलावा टेस्ट और रिजल्ट की तिथि में भी परिवर्तन कर दिया गया है. 10 जुलाई को होने वाला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अब 21 जुलाई को होगा.
इसके बाद 23 या 24 को रिजल्ट जारी होगा और 26 से काउंसेलिंग प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. विवि के विभिन्न कॉलेजों में चलने वाले विभिन्न वोकेशनल कोर्स के लिए सेंट्रलाइज्ड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन होगा. इसके बाद कॉमन मेरिट लिस्ट बनेगी.
सभी कॉलेज को मिला कर विभिन्न वोकेशनल कोर्स में करीब पांच हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन होना है. पूरी प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड होगी. स्टूडेंट्स को एक ही फॉर्म भरना होगा. स्टूडेंट्स को किसी भी विषय या किसी भी कॉलेज के लिए अलग-अलग फॉर्म नहीं भरना है. एक ही टेस्ट के आधार पर ही विभिन्न वोकेशनल कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन