गांजे के अलावा चरस की तस्करी हुई दोगुनी

पटना : राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद नेपाल सीमा पर गांजा की तस्करी के अलावा चरस और हेरोइन की तस्करी काफी बढ़ी है. 2016 की तुलना में इन मादक पदार्थों की तस्करी में दोगुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने नेपाल सीमा पर तस्करी की बढ़ती घटनाओं […]
पटना : राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद नेपाल सीमा पर गांजा की तस्करी के अलावा चरस और हेरोइन की तस्करी काफी बढ़ी है. 2016 की तुलना में इन मादक पदार्थों की तस्करी में दोगुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने नेपाल सीमा पर तस्करी की बढ़ती घटनाओं और बरामदगी को देखते हुए चौकसी काफी बढ़ा दी है.
हाल में एसएसबी के डीजी ने बिहार दौरा करके राज्य पुलिस के आला अधिकारियों और अपनी टुकड़ी के साथ खास बैठक की थी. इस दौरान भी इस समस्या पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गयी. इसके बाद ही एसएसबी के स्तर पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










