बिहार प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव के आसार, राहुल गांधी 18 जून को प्रदेश के 15 नेताओं को दिल्ली किया तलब

Updated at : 15 Jun 2018 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव के आसार, राहुल गांधी 18 जून को प्रदेश के 15 नेताओं को दिल्ली किया तलब

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस को लेकर बहुत जल्द ही को बड़ा फैसला आ सकता है. कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी को जल्द पूर्णकालीन प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. साथ ही साथ प्रदेश कमेटी में बड़े फेर-बदल की संभावना जतायी जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के 15 नेताओं […]

विज्ञापन

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस को लेकर बहुत जल्द ही को बड़ा फैसला आ सकता है. कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी को जल्द पूर्णकालीन प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. साथ ही साथ प्रदेश कमेटी में बड़े फेर-बदल की संभावना जतायी जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के 15 नेताओं के साथ विचार विमर्श के लिए दिल्ली तलब किया है. दिल्ली में 18 जून को होनेवाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है. विदित हो कि अशोक चौधरी को हटाये जाने के बाद से अब तक पार्टी को पूर्णकालीन प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पायी है. अभी प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष के रूप में कौकब कादरी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं.

वहीं, प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि जब से उन्हें इस पद की जिम्मेवारी दी गयी है, वे बड़ी ईमानदारी से जिम्मेदारी का वहनकर रहे हैं. उनका कहना है कि अब तक वे सभी से समन्वय बना कर चले हैं और आगे भी सभी को साथ लेकर ही चला जायेगा. राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए कई स्तर से प्रयास किये गये, जो आज भी जारी है. बताते चलें कि अशोक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद से ही पार्टी के नेता पूर्णकालीन प्रदेश अध्यक्ष की मांग हाईकमान से की जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन