ePaper

UP-BIHAR उपचुनाव : तारीखों की हुई घोषणा, लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए 11 मार्च को डाले जायेंगे वोट, मतगणना 14 को

Updated at : 09 Feb 2018 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
UP-BIHAR उपचुनाव : तारीखों की हुई घोषणा, लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए 11 मार्च को डाले जायेंगे वोट, मतगणना 14 को

पटना : बिहार में होनेवाले उपचुनाव के तारीखों की घोषणा हो गयी है. बिहार के भभुआ और जहानाबाद की विधानसभा सीटों और अररिया लोकसभा सीट पर 11 मार्च को मतदान होगा. जबकि, मतगणना 14 मार्च को की जायेगी. बिहार के उपचुनावों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फुलपुर संसदीय सीट के लिए भी कराये […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में होनेवाले उपचुनाव के तारीखों की घोषणा हो गयी है. बिहार के भभुआ और जहानाबाद की विधानसभा सीटों और अररिया लोकसभा सीट पर 11 मार्च को मतदान होगा. जबकि, मतगणना 14 मार्च को की जायेगी. बिहार के उपचुनावों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फुलपुर संसदीय सीट के लिए भी कराये जा रहे उपचुनाव में 11 मार्च को वोट डाले जायेंगे. वहीं, 14 मार्च को यहां भी मतों की गिनती की जायेगी.

मालूम हो कि बिहार के अररिया से सांसद तस्लीमुद्दीन का इंतकाल हो जाने के कारण यह लोकसभा की सीट खाली हो गयी थी. जबकि, जहानाबाद से राजद विधायक मुद्रिका सिंह यादव का अक्तूबर और भभुआ से भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय का नवंबर में निधन हो जाने से विधानसभा की सीटें खाली हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा से सांसद योगी आदित्यनाथ इस्तीफा देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. जबकि दिनेश प्रसाद र्मार्य फुलपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देकर उपमुख्यमंत्री बने हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन