ePaper

ED की निगाहें नक्सलियों और बड़े अपराधियों पर, इन पर विभाग करने वाला यह बड़ी कार्रवाई, पढ़ें

Updated at : 16 Dec 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
ED की निगाहें नक्सलियों और बड़े अपराधियों पर, इन पर विभाग करने वाला यह बड़ी कार्रवाई, पढ़ें

पटना : प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी अभी तक राजनेताओं और उनके मामलों के अलावा बेनामी संपत्ति को लेकर लोगों से पूछताछ कर रहा था, लेकिन अब ईडी के ऊपर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है. जानकारी के मुताबिक सूबे के बड़े कुख्यात अपराधियों और नक्सलियों की संपत्ति भी ईडी के रडार पर होगी और उसे […]

विज्ञापन

पटना : प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी अभी तक राजनेताओं और उनके मामलों के अलावा बेनामी संपत्ति को लेकर लोगों से पूछताछ कर रहा था, लेकिन अब ईडी के ऊपर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है. जानकारी के मुताबिक सूबे के बड़े कुख्यात अपराधियों और नक्सलियों की संपत्ति भी ईडी के रडार पर होगी और उसे वह जब्त करने के साथ संपत्ति को अटैच करने का काम करेगा. इसके लिए विभाग को गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश मिल गया है.

बताया जा रहा है कि बिहार और झारखंड के हार्डकोर नक्सली और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई करने के लिए तैयार है. प्रवर्तन निदेशालय को कार्रवाई करने का आदेश गृह मंत्रालय ने जारी किया है. गृह मंत्रालय के इस आदेश के बादईडी ने रणनीति तैयार कर रखी है. बताया जा रहा है कि बिहार और झारखंड के 60 से अधिक हार्डकोर नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों की सूची ईडी को मिली है.

जानकारी के मुताबिक इन 60 नक्सलियों और अपराधियों की सूची में बिहार से 25 और झारखंड से 35 हार्डकोर नक्सली और अपराधी शामिल है. प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए एक्ट के तहत इन हार्डकोर नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ED सूची के मुताबिक बिहार-झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर नक्सलियों और अपराधियों की संपत्ति जब्त करने कि कार्रवाई शुरू कर देगी.

यह भी पढ़ें-
बिहार : लखीसराय में झड़प और कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन