PHOTOS: पटना जू में कंबल से गर्मी लेते अजगर व चिम्पांजी, बाघ को मिला हीटर, देखें ठंड से कैसे पा रहे राहत

Updated:
विज्ञापन

बिहार में मौसम(Bihar Weather) की मार से इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी तबाह हैं. पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में वन्यजीवों को इस कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. आप भी देखें फोटो…

विज्ञापन
undefined

पटना में ठंड बढ़ी तो चिड़ियाघर के जीवों को गर्माहट देने के लिए खास इंतजाम इस बार भी किये गये. जीवों को विशेष मोटे काले कंबल दिये गये. जिससे उन्हें ठंड में राहत मिल रही है. ये कंबल बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित खादी मॉल से खरीदे गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

अजगर हो या चिम्पांजी, उन्हें इस बार कंबल दिया गया है ताकि वो ठंड से राहत पा सकें. खादी मॉल के प्रबंधक रमेश चौधरी ने बताया कि बिहार के रोहतास के कंबल बुनकर संस्थान से ये कंबल तैयार करवाया गया है. इसकी खासियत भी उन्होंने बताई.

undefined

यह कंबल थोड़ा खुरदरा होता है लेकिन काफी गर्मी प्रदान करने वाला है. शहर में रहने वाले लोग इस तरह के खुरदरे कंबल का उपयोग पसंद नहीं करते लेकिन ये मोटा कंबल इस कड़ाके की ठंड में काफी राहत देता है और जीव जन्तुओं को ये राहत दे रहा है.

undefined

बता दें कि सूबे के पर्यावरण वन और जलवायु संरक्षण मंत्री तेज प्रताप यादव के निर्देश पर पटना चिड़ियाघर के जीव जन्तुओं को खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड के मोटे कंबल खरीदकर दिये गये हैं.

undefined

उद्यान प्रशासन की ओर से जानवरों के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. जानवरों की देखभाल और उनके खान-पान का विशेष ख्याल रखा गया है.बाघ के लिए नाइट हाउस में हीटर लगाए गये हैं. शेर, तेंदुआ, भालू और बिल्ली के नाइट हाउस में भी हीटर लगाए गये हैं.

undefined

धूप निकलने के बाद बाघों का झुंड बाहर निकलता है. संगीता बाघिन अपने 7 महीने के शावक विक्रम, मगध और केसरी व रानी के साथ धूप का आनंद लेती दिखती है.

undefined

बिहार के पर्यावरण वन और जलवायु संरक्षण मंत्री तेज प्रताप यादव भी पटना जू अक्सर आते रहे हैं. उन्होंने इस ठंड में जीव जन्तुओं को राहत देने के लिए विशेष निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन