Video: Patna rajiv nagar में चला सरकारी बुलडोजर, विरोध कर रहे 7 लोग आग में झुलसे,SP समेत पुलिसकर्मी जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2022 11:54 AM

विज्ञापन

patna rajiv nagar news राजीव नगर में बने अवैध मकानों पर रविवार की सुबह सरकारी बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. सरकार के फैसले का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें सिटी एसपी समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं.

विज्ञापन

राजधानी पटना में (patna rajiv nagar news) अतिक्रमण के खिलाफ पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. राजीव नगर में बने अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंचे सरकारी बुलडोजर को देखते स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. जिसमें पटना के सिटी एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं.

https://twitter.com/rajeshrepoter/status/1543473457924427781

इधर, अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित सात लोगों ने खुद को आग के हवाले करने का भी प्रयास किया है. जिससे वो बुरी तरह झुलस गए हैं.

https://twitter.com/rajeshrepoter/status/1543462017142382592

हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है. पटना पुलिस 2000 पुलिसकर्मी के साथ 70 मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दी है. मकानों को तोड़ने के लिए 14 बुलडोजर लगाए गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन