बिहार राज्य महिला आयोग हर जिले में चलाएगा अभियान, एक साल में मिलीं इतनी शिकायतें, जानिए कितनों का हुआ निपटारा

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य महिला आयोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: बिहार राज्य महिला आयोग ने अपने गठन का एक वर्ष पूरा कर लिया है. इस दौरान आयोग ने महिलाओं से जुड़े 3859 मामलों में से 3592 का निपटारा किया, जबकि 250 मामले लंबित हैं.

विज्ञापन

Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
बिहार राज्य महिला आयोग ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने बताया कि आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भी है.

विज्ञापन

आयोग ने पहली बार महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए डायरी और कैलेंडर का प्रकाशन कराया है. वहीं ‘महिला आयोग आपके द्वार, जानिए अपने हक और अधिकार’ महाअभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले के मेयारी-सलेमपुर गांव से की गई, जिसमें 3,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया.

पटना से सबसे ज्यादा, नालंदा से सबसे कम मामले

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में सबसे अधिक 713 मामले पटना जिले से प्राप्त हुए, जिनमें 674 मामलों का निष्पादन किया गया और 39 मामले लंबित हैं. वहीं सबसे कम 97 मामले नालंदा जिले से आए. भागलपुर से 562 मामलों में 526 का निपटारा किया गया, जबकि 36 मामले लंबित हैं. बेगूसराय में 461 मामलों में से 419 का निष्पादन हुआ और 25 मामले लंबित हैं.

महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम से मिली राहत

अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने बताया कि जून 2025 में आयोग के पुनर्गठन के समय 9,751 से अधिक मामले लंबित थे. मामलों के त्वरित निपटारे और महिलाओं को उनके घर के नजदीक सुनवाई की सुविधा देने के लिए ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया. इसके तहत अब तक 12 जिलों में शिविर लगाकर मामलों की सुनवाई की जा चुकी है.

ऑनलाइन शिकायत की सुविधा भी शुरू

आयोग ने 19 सितंबर 2025 से पहली बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की, जिससे महिलाएं घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. इसके अलावा आयोग की टीम लगातार वन स्टॉप सेंटर, जेल और बालिका गृहों का निरीक्षण कर रही है. महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई भी की जा रही है.

प्रमुख जिलों का प्रदर्शन

जिलाप्राप्त मामलेनिष्पादित मामलेलंबित मामले
पटना71367439
भागलपुर56252636
बेगूसराय46141925
समस्तीपुर3493445
मधुबनी34532718
सीतामढ़ी34332419
गया28423054
दरभंगा2872807
रोहतास2532503
भोजपुर16514025
नालंदा977819

कुल प्राप्त मामले: 3859
कुल निष्पादित मामले: 3592
कुल लंबित मामले: 250

ALSO READ: बिहटा के मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में बवाल, सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच मारपीट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन